{"_id":"13453","slug":"Rampur-13453-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में बजट की कमी से लगेगा अड़ंगा"}
विकास कार्यों में बजट की कमी से लगेगा अड़ंगा
Rampur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बजट की कमी से विकास संबंधी सत्तर फीसदी निर्माण कार्यों को अड़ंगा लग गया है। लोक निर्माण विभाग प्रस्तावित कार्यों में प्राथमिकता केआधार पर काम का चयन कर कार्य कराएगा।
जनपद में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले सड़क मार्ग व अन्य निर्माण कार्यों में बजट का अड़ंगा लग गया है। लोक निर्माण विभाग केसूत्रों ने बताया कि लखनऊ में निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के मुख्य अभियंताओं की बैठक में इस पर चर्चा हुई है। सरकार ने बजट की कमी केचलते तमाम विकास कार्यों की अनुमानित लागत का तीस फीसदी ही जारी करने का फैसला लिया है। इसकी वजह से प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2012-13 में विकास कार्यों की गति धीमी रहने की संभावना जताई जा रही है। लोक निर्माण विभाग केनिर्माण खंड केअधिशासी अभियंता साहब सिंह वर्मा ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर कामों का चयन किया जाएगा। जनपद को मिलने वाली धनराशि में पूरे हो जाएं। उन्होंने बताया कि संभावना है कि सत्तर फीसदी कार्यों केलिए कुछ समय बाद धन मिल जाए।