फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   गाजी मियां का मेला आज से

गाजी मियां का मेला आज से

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Bhadohi
Bhadohi Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भदोही। गाजी मियां का दो दिवसीय मेला रविवार से मर्यादपट्टी में गाजी मिंयां के रौजे पर शुरू हो जाएगा। पिछले दो सप्ताह से मेले की तैयारी चल रही थी। मेले में भाग लेने के लिए शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेले में आने वाले जायरीनों की सहूलियत के लिए नगर पालिका द्वारा व्यापक व्यवस्था कराई गई है जिसे देखने के लिए रविवार को विधायक, एसडीएम और पालिका के ईओ मेला क्षेत्र में पहुंचे थे।
विज्ञापन

गाजी मियां मेले का जिले में ऐतिहासिक महत्व है। मेले में हर वर्ष पूर्वांचल से हजारों श्रद्धालु बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने आते हैं। दो सप्ताह से मेले की तैयारियां चल रही थीं। बड़े झूले, सर्कस, आर्क्रेस्ट्रा, बर्तन आदि की दुकानों के अलावा स्थानीय मिष्ठान्न खाजा तथा रसीले तरबूज और लीची मेले की खास पहचान रही है। जबकि मिर्जापुर, सोनभद्र के विशेष बिस्कुटों की मेले में खास आकर्षण रहा है। भीषण गर्मी के चलते भले ही बड़े बुजुर्ग अपने समय से यहां पहुंचे लेकिन बच्चों में इसके प्रति दिवानगी है। आज शाम से ही बच्चों का झुंड मेले में पहुंचने लगा था।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए नगर पालिका द्वारा मेला क्षेत्र में पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। पाइपलाइन दौड़ाने के साथ साथ दो दर्जन नल लगाए गए हैं। नगर पालिका का कैंप की तैयारी अंतिम चरण में थी। कैंप के माध्यम से खोए बच्चों तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। पाकेटमारों और भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। शनिवार को एसडीएम बी.राम, तहसीलदार विमल कुमार दूबे, अधिशासी अधिकारी डा.डीके राय के अलावा आज क्षेत्रीय विधायक श्री बेग ने भी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से भी मेले में आने वाले जायरीनों का खास ख्याल रखने का आग्रह किया। विधायक के साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, अलीशेर खां, कामिल अंसारी के अलावा मेला कमेटी के नुरैन खां, नईम खां आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed