{"_id":"119-98859","slug":"Badaun-98859-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों में बालिकाओं ने रचाई मेंहदी"}
स्कूल-कॉलेजों में बालिकाओं ने रचाई मेंहदी
Badaun
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी लगाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हर विलास गोयल इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने त्योहार का महत्व समझाया। इस मौके पर हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सोनम प्रथम, रीतिका और प्रियंका द्वितीय, अनम जहां तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में निशा ने प्रथम, उदिता द्वितीय और किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कीर्ति, दीक्षा, शैफाली, स्वप्लिन सैनी को मिला। निर्णायक मंडल में मीनाक्षी सक्सेना, संतोष माहेश्वरी, शशि गोस्वामी, कुमुद शर्मा और माधवी शर्मा शामिल थीं। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
दूसरी तरफ एसएसके पब्लिक स्कूल में भी तीजोत्सव मनाते हुए बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक अनुभव शर्मा, डायरेक्टर अंबिका शर्मा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुजाता माथुर, उर्मिलेश कुमार, नौशीन, समरीन, फरहीन, साधना, प्रतिभा और शिवानी आदि का कार्यक्रम में सहयोग रहा। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में हरियाली तीज पर मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां जूनियर वर्ग में पिंकी प्रथम, मिताली चांदना द्वितीय, काजल तृतीय रही। सीनियर वर्ग में मोनिका मौर्य प्रथम, रुचि द्वितीय और आरती को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुदर्शना भाटिया, ज्योति गुप्ता, अनमता खान मौजूद थीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में खुशबू रहीं अव्वल
अलापुर (बदायूं)। आत्माराम डिग्री कॉलेज में बीएड की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने निश्चित समय सीमा में हाथों पर मेहंदी रचाई। इसके बाद निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. मनीराम मिश्र, मुकेशचंद्र और प्रतिभा ने छात्राओं की कल्पनाशीलता को परखा। सबसे आकर्षक मेहंदी के लिए छात्रा खुशबू श्रीवास्तव को प्रथम, रीता को द्वितीय और शुभि सक्सेना को तृतीय मिला। इस मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, आरती गौड़, बृजमोहन तिवारी, साधना तिवारी, वेदप्रकाश, रविंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह पाल, राजकमल, संजीव, उमेश, सुदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सोमवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में शामिल रहीं नयना वार्ष्णेय और आशा वार्ष्णेय ने सीनियर वर्ग में सुरभि वार्ष्णेय को पहला, शैफाली को दूसरा और हर्षिता वार्ष्णेय-अलिफजा को तीसरा स्थान दिया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग में तानिष्का वार्ष्णेय को पहला, शीतल को दूसरा और मोहिनी वार्ष्णेय को तीसरा स्थान दिया गया। इस मौके पर प्रबंधक सुरेश बाबू, अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य वीपी सिंह, गीता रानी, निधि वार्ष्णेय, कुलदीप तिवारी, लटूरी लाल, राजेंद्र शर्मा, सीमा वर्मा, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में भी मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा सात की सृष्टि राठौर को पहला, कक्षा आठ की ज्योति शर्मा को दूसरा और कक्षा पांच की ऋतु राठौर को तीसरा स्थान दिया गया। प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने कहा कि सावन की फुहारें जब पृथ्वी पर गिरती है तो पूरी धरती सुफला हो उठती है। धरती पर चारों ओर हरियाली छा जाती है ऐसे सुंदर मौसम को लखकर मोर भी नृत्य करने लगते हैं। इस मौके पर गीता, सरिता, कविता, अल्का, शिल्पी, पूजा, रुचि आदि मौजूद रही।