फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   दो गांवों में नई परंपरा डालने की कोशिश

दो गांवों में नई परंपरा डालने की कोशिश

Sat, 26 Jul 2014 05:31 AM IST
Badaun
Badaun Updated Sat, 26 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। नई परंपरा डालने को लेकर मूसाझाग और इस्लामनगर थाना क्षेत्र के दो गांवों में तनाव पैदा हो गया। बाद में पुलिस और उच्चअधिकारी ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस्लामनगर के एक गांव में पुलिस और प्रशासन ने नई परंपरा नहीं पड़ने दी। तो दूसरी तरफ एक गांव के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर डीएम से मिलकर विरोध दर्ज कराया। हालांकि अब दोनों जगह अब स्थिति सामान्य है। एहतियातन वहां पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नदवारी में एक भूमि के टुकड़े को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसका मामला कोर्ट में भी लंबित है। शुक्रवार को एक पक्ष के लोगों ने जमीन के इसी टुकड़े पर इबादत करने की कोशिश की। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंच कर एसओ सतीश यादव और तहसीलदार वीके सागर ने यहां इबादत को रुकवा दिया। बाद में सीओ बिसौली राजवीर सिंह और एसडीएम बिल्सी बी प्रसाद ने भी गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वार्ता के लिए पांच अगस्त को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुलरा में भी एक पक्ष के लोगों ने नई परंपरा डालने की कोशिश की। दूसरे पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर एसओ मूसाझाग रुकमपाल सिंह ने फोर्स के साथ गांव पहुंच कर नई परंपरा को रुकवा दिया। बाद में देर शाम एक पक्ष के लोग जिला मुख्यालय पहुंच कर डीएम से भी मिले। एसओ ने बताया कि गांव में स्थिति अब पूरी तरह से शांत है। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed