{"_id":"119-98701","slug":"Badaun-98701-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की धारा सिमटी, कब्रें भी आईं नजर "}
गंगा की धारा सिमटी, कब्रें भी आईं नजर
Badaun
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पहाड़ों पर बारिश थमने और वाटर डिस्चार्ज कम होने के कारण अटैना घाट पर गंगा का बहाव सिमट गया है। शुक्रवार को यहां लड़कियों की कब्रें भी नजर आईं। कब्रों की हिफाजत के लिए बाढ़ खंड की ओर से लगाए गए मिट्टी और रेत के कट्टे भी दिखने लगे हैं। इससे शवों को दोबारा पोस्टमार्टम कराने की कवायद में जुटी सीबीआई की उम्मीद एक बार फिर जग गई है। सूत्रों की मानें तो यूपी ब्रिज कारपोरेशन की टीम सोमवार को अटैना घाट पर मुआयना करने पहुंच सकती है।
बता दें कि 19 जुलाई को सीबीआई ने शव निकालने के लिए मशक्कत की थी लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से जांच एजेंसी को इसमें कामयाबी नहीं मिली थी। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर कम होने के बाद कब्रों के ऊपर पानी का बहाव अब करीब तीन फुट रह गया है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इस संबंध में यूपी ब्रिज कारपोरेशन को बता दिया है। कारपोरेशन की एक टीम सोमवार को अटैना घाट पहुंचने की उम्मीद है।