{"_id":"119-95036","slug":"Badaun-95036-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल का अच्छा रिजल्ट आने पर मेधावी झूमे"}
हाईस्कूल का अच्छा रिजल्ट आने पर मेधावी झूमे
Badaun
Updated Sat, 31 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। यूपी बोर्ड का हाईस्कूल का रिजल्ट आने पर शुक्रवार को स्कूल-कॉलेजों में जश्न का माहौल नजर आया। अच्छे नंबर पाकर मेधावी खुशी से उछल पड़े। उनके शिक्षक भी फूले नहीं समाए। उन्होंने मेधावियों का मुंह मीठा कराके इसका इजहार भी किया।
देवनागरी इंटर कॉलेज में रिजल्ट दिखाने के लिए प्रबंधन की ओर से व्यवस्था की गई थी। दोपहर में बेवसाइट पर जैसे ही रिजल्ट आया, उसे देखने के लिए छात्र और छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शत-प्रतिशत नतीजा सामने आने पर प्रधानाचार्य श्री शर्मा और अपार शर्मा ने मेधावियों का हौसला बढ़ाया। विमला हरिभगवान कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के टॉप टेन में रीना सिंह, उमा और नीतू ने स्थान पाया है। उन्हें क्रमश: 81.16, 86.16 और 85.83 फीसदी अंक मिले हैं। हरविलास गोयल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा के मुताबिक- कॉलेज का रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ रहा। कॉलेज के संजय कश्यप, दिग्विजय सिंह, रोहित कुमार और रागिनी सैनी ने टॉप फाइव में स्थान पाया है।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं में अंजलि, ज्योति और प्रगति का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। सभी छात्राओं ने अच्दे अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रबंधक जयपाल थरेजा और प्रधानाचार्या सुर्दशना भाटिया के साथ मेधावियों ने जश्न मनाया। इसके अलावा अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में 86 से लेकर 90 फीसदी अंक पाने वाले मेधावी छात्र और छात्राओं की सूची जारी की तो फेहरिस्त काफी लंबी हो गई। प्रबंधक रतन जिंदल और प्रधानाचार्य तारेश अग्निहोत्री ने बताया कि स्कूल के 93 छात्र और छात्राओं में 60 ने सम्मान सहित और 28 ने प्रथम श्रेणी अंक अर्जित कर शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत घरवालों का नाम रोशन किया है। स्कूल में मेधावी बच्चों का मुंह भी मीठा कराया गया।