फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   हर-हर गंगे के साथ हजारों ने लगाई डुबकी

हर-हर गंगे के साथ हजारों ने लगाई डुबकी

Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। वैशाखी पूर्णमासी (बुद्ध पूर्णिमा) पर बुधवार को कछला गंगा घाट भोर से ही गंगा मईया के जयकारों से गुंजायमान रहा। गंगाघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उदघोष के साथ स्नान किया। श्रद्धा अनुसार साधु-संतों और कन्याओं को दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। ट्रेनें न चलने से सड़क मार्ग पर चलने वाले ज्यादातर वाहन फुल नजर आए। कछला चौराहे से घाट तक कई बार लंबा जाम भी लगा। इसे स्थानीय पुलिस ने बमुश्किल खुलवाकर यातायाता व्यवस्था सुचारू की।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह से ही स्नानार्थियों की भीड़ का कछला गंगा घाट की ओर रुख रहा। वैशाख माह में पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है। इसमें आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं का तांता घाट पर ज्यादा नजर आया। लोगों का कहना है कि बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा पड़ने से इसका महत्व दुगुना हो गया है। इसलिए उनकी आस्था भी दुगुनी हो गई। गंगा घाट पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं में गोते लगाकर पुण्य कमाया। कुछ लोग गंगाजल भरकर भी साथ लाए। बच्चों के मुंडन भी कराए गए। इस बीच मेले जैसा माहौल रहा। इसके अलावा लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। पूरे दिन घाट पर हर-हर गंगे का उद्घोष होता रहा।
विज्ञापन


चोर उचक्के भी रहे सक्रिय
कछला गंगाघाट पर भीड़ ज्यादा होने के कारण चोर उच्चकों की चांदी रही। कई श्रद्धालुओुं की जेबें साफ हुईं तो कई के मोबाइल, कपड़े भी गायब हो गए। घाट पर पुलिस व्यवस्था फेल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़का निर्माण कार्य बना जाम की वजह

कछला चौराहे पर सड़क निर्माण कार्य जाम की वजह बन गया। कई बार जाम लगा। कछला पेट्रोल पंप से कछला चौराहे तक आधी सड़क पर निर्माण होने के कारण वाहन बन वे रूल का पालन करते हुए निकलते हुए नजर आए। इस कारण घंटो लंबी कतारे लगी रहीं।

महिलाओं ने की गंगा मैया की आरती
बुद्ध पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर जहां लोगों ने सूर्य को जल चढ़ाया वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाए। साथ ही धूप, दीप के साथ गंगा मैया की आरती उतारी। कई महिलाओं ने गंगा मैया को साड़ी व दूध चढ़ाकर पुण्य कमाया।

बच्चों ने लिया आंनद, खूब बिके गुब्बारे, बांसुरी

बुद्ध पूर्णिमा पर कछला घाट पर जहां जबरदस्त भीड़ रही, वहीं बच्चों ने खूब आनंद लेते हुए गुब्बारे, बांसुरी खरीदी। गंगा घाट पर लगे मेले का बड़ों व बच्चों ने खूब आनंद लिया।

भैंसोर पुलिया पर ब्रेकर की वजह से कई चुटैल
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर बनी भैंसोर पुलिया पर बने ऊंचे ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने के कारण कई बाइक सवार गिरने से चुटैल हो गए। कादरचौक के अजयपाल, सिलहरी के रामऔतार, बदायूं के अंकुर सिंह आदि ने ब्रेकर सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed