फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   टेंपो पलटा-बाइकें भिड़ी, दस घायल

टेंपो पलटा-बाइकें भिड़ी, दस घायल

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को जिले में अलग-अलग स्थानों पर रोड एक्सीडेंट में दस लोग घायल हो गए। एक जगह बाइकें भिड़ीं तो दूसरी जगह टेंपो पलट गया। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बरेली रोड पर सुबह के वक्त दो बाइक आपस में भिड़ गईं। फैजगंजबेहटा थाने के गांव महोरी निवासी राजीव शर्मा इफको आंवला से बाइक पर बहन संगीता शर्मा को लेकर ड्यूटी कार्ड दिलवाने बदायूं मंडी समिति आ रहे थे। दूसरी दिशा से सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी ज्वालाप्रसाद (25) बरेली दिशा में बाइक से जा रहे थे। बिनावर के पास उनकी बाइक आपस में भिड़ गईं। इससे तीनों लोग घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बिनावर से ब्यौर रोड पर हुआ। शहर से बुधवार शाम एक टेंपो इस दिशा के मुसाफिरों को लेकर ब्यौर की दिशा में जा रहा था। ब्यौर से पहले ही सरकारी नलकूप के पास टेंपो असंतुलित होकर खाई में गिर पड़ा। इसमें करीब दर्जन भर मुसाफिर सवार थे। इनमें से मूसाझाग थाने के गांव रूखड़ा निवासी आशाराम (30), नन्ही (28), सत्यपाल (50) और मूलचंद्र (40) घायल हो गए। इसके अलावा मूसाझाग के गांव धिमरी निवासी रामेश्वर (50), होरीलाल (48) और लाखन (53) घायल हुए। सातों गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कुछ को रेफर कर दिया गया तो बाकी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed