फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   सीएंडडीसी ने शुरू कराया काम, कर्मचारी विरोध पर उतरे

सीएंडडीसी ने शुरू कराया काम, कर्मचारी विरोध पर उतरे

Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 28 Mar 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। एटूजेड और अकार्डो हाइड्रोएअर की जमानत जब्त करने के बाद कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज ने सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का काम शुरू कराया तो कर्मचारी इसके विरोध में उतर आए। वेतन भुगतान न होने से खफा कर्मचारियों ने काम रुकवा दिया। मजदूरों और कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जब तक उनके बकाया का भुगतान नहीं होता वह काम चालू नहीं होने देंगे। कर्मचारियों का एटूजेड पर करीब तीन महीने का बकाया है। वह इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं।

एटूजेड और अकार्डो हाइड्रोएअर ने सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए अनुबंध करने को छह करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी लगा दी थी। करीब दो महीने पहले जब ये बात खुली तो सीएंडडीसी की ओर से दोनों कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद प्लांट का काम बंद था। हाल ही में सीएंडडीसी ने दोनों कंपनियों की ओर से जमा 37 लाख रुपये जमानत राशि को जब्त कर लिया। बुधवार को सीएंडडीसी के वरिष्ठ स्थानिक अभियंता प्लांट पर काम कराने पहुंचे। इस बारे में जब कर्मचारियों को पता लगा तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। बाद में सीएंडडीसी को काम बंद करना पड़ा। इस संबंध में वरिष्ठ स्थानिक अभियंता आरएन पांडेय ने बताया कि खुले में लगी मशीनों के रख-रखाव के लिए काम चालू कराया गया है। कर्मचारियों का बकाया एटूजेड पर है। वहीं उनका भुगतान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed