फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   लोकसभा चुनाव को तैयारी पूरी, नामंाकन आज से

लोकसभा चुनाव को तैयारी पूरी, नामंाकन आज से

Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
Badaun
Badaun Updated Wed, 19 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बदायूं के लिए 19 मार्च से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, जो 26 मार्च तक चलेगी। नामांकन प्रात: 11 से अपराह्न तीन बजे तक जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में होंगे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित कुल पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम सीपी त्रिपाठी और एसएसपी अतुल सक्सेना ने मंगलवार को सीडीओ उदयराज सिंह, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीलधर सिंह यादव, एसपी सिटी एमएस चौहान, एसपी आरए ओमप्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने से पहले तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित कुल पांच लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन कराने वाले प्रत्याशी डीएम के पुराने कार्यालय भवन के द्वार अर्थात कचहरी वाली मस्जिद के निकट कलक्ट्रेट गेट से प्रवेश कर सकेंगे। उनकी वापसी जिला पंचायत गेट से कराई जाएगी। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के वाहन मालवीय आवास में पार्क कराए जाएंगे। कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश के लिए हेड पोस्ट आफिस के निकट वाले कलक्ट्रेट गेट का प्रयोग किया जाएगा। अधिकारियों के वाहन एनआईसी के निकट पार्क होंगे। डीएम के नव निर्मित कार्यालय के सामने मुख्य द्वार पूर्णतया बंद रहेगा। नामांकन के लिए बैरीकेटिंग के अंदर किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अतुल सक्सेना ने मौके का जायजा लेते हुए कहा कि व्यवस्था इतनी चाक चौबंद रखी जाएगी कि परिंदा भी पर न मार सके। उन्होंने डीएम कार्यालय के सामने परिसर में चहारदीवारी के ऊपर, वकीलों के बिस्तरों की ओर और डीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर टिन की सहायता से इस प्रकार कवर किया जाएगा कि कोई व्यक्ति झांक भी न सके। जगह-जगह बैरियर लगाकर फ ोर्स तैनात रहेगा।


27 को होगी नामांकन पत्रों की जांच
लोकसभा निर्वाचन के लिए 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 29 मार्च तक नाम वापसी होगी। 17 अप्रैल को मतदान तथा 16 मई को मतगणना कराई जाएगी। डीएम के द्वारा जब तैयारियों का जायजा लिया जा रहा था तो उस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद यादव, सीओ सिटी सत्यसेन यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed