फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   नखासे से खदेड़े संदिग्ध लोग, बनवाया रजिस्टर

नखासे से खदेड़े संदिग्ध लोग, बनवाया रजिस्टर

Tue, 31 Dec 2013 05:51 AM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 31 Dec 2013 05:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक। नूरपुर पिनौनी कांड के बाद नए एसएसपी की सख्ती स्थानीय पशु नखासे में देखने को मिली। पुलिस ने यहां से संदिग्ध लोगों को खदेड़ दिया। नखासा स्वामी से रजिस्टर बनवाया और उन्हें खरीद-बिक्री के नियम समझाए।
हर सोमवार को कस्बे के बाजार में बड़ा पशु नखासा लगता है। यहां गंगापार से भी तमाम लोग पशुओं की खरीदारी करने आते हैं। इस नखासे में जाने-अनजाने तमाम प्रतिबंधित पशुओं की खरीदारी हो जाती है। जिनको तस्कर बाद में कटवा देते हैं। हाल ही में नए एसएसपी ने सभी थानेदारों को क्षेत्र में नखासों पर निगरानी करने और पशु बिक्री नियमित कराने के निर्देश दिए हैं। कादरचौक नखासे से पहले रविवार रात को थाना पुलिस ने यहां जमे संदिग्ध लोगों को खदेड़ दिया। इनमें एटा-इटावा क्षेत्र की कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। रविवार सुबह न तो पशुओं को ले जाने वाली कोई डीसीएम मौके पर थी और न ही कोई संदिग्ध खरीदार। नखासा स्वामी से पुलिस ने एक रजिस्टर बनवाया। इसमें पशु बिक्री का ब्यौरा दर्ज करने के साथ ही क्रेता-विक्रेता के फोटो और पहचान पत्र लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसे चेक करने की प्राथमिक जिम्मेदारी ग्रामप्रधान को दी। कहा कि पुलिस से भी इसे चेक कराना होगा। बाजार की किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देनी होगी। नियमों को ताक पर रखकर पशु खरीदे और बेचे गए तो सबसे पहली कार्रवाई नखासा मालिक पर होगी। सोमवार को रास्तों पर पशुओं के झुंड की भीड़भाड़ न होने से कस्बाई काफी राहत में नजर आए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रमजानपुर गांव में एक प्रतिबंधित पशु काटे जाने की सूचना मिलने पर सीओ उझानी मौके पर पहुंचे। हालांकि वहां उन्हें पशु काटने की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में उन्होंने सभा करके ग्रामीणों से पशु तस्करी को रोकने में सहयोग मांगा। कहा कि इससे क्षेत्र की बदनामी हो रही है। घृणित कार्य को रोकने में पुलिस की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed