फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बदमाशों-चोरों के नाम रही सोमवार की रात

बदमाशों-चोरों के नाम रही सोमवार की रात

Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
Badaun
Badaun Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज के गांव में दादी-नाती को बंधक बनाकर डकैती
विज्ञापन

कादरचौक, जरीफनगर और उसावां के घरों में चोरियां
बदायूं। सोमवार की रात बदमाशों और चोरों के लिए खासी मुफीद साबित हुई। उन्होंने जिले में अलग-अलग जगह घरों को निशाना बनाया। कहीं चोरी तो कहीं डकैती की वारदात को अंजाम दिया। कुछ जगह वारदात करने से पहले लोग जाग गए तो शातिर फरार हो गए। हर जगह वर्दी वाले अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नहीं मिले, वरना शायद यह वारदातें न होतीं।

केस वन
वजीरगंज के अमरोली में हुई वारदात
वजीरगंज। अमरोली गांव में रहने वाला अशोक परिवार समेत कहीं बाहर गया था। उसके घर में उसकी बुजुर्ग मां मुन्नी देवी और बारह साल का पुत्र उदित ही मौजूद थे। देर रात यह लोग अपने घर में सो रहे थे। तभी दीवार फांदकर कुछ बदमाश इनके घर में घुस गए। इन्होंने दादी-नाती को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने बक्से और अलमारी खंगाल लिए। यहां से वह सोने के कुछ जेवर, मोबाइल, कुछ बर्तन, एक साइकिल और 4300 रुपये की नकदी समेत करीब साठ हजार रुपये का माल ले जाने में सफल रहे। मुन्नी देवी के मुताबिक बदमाश खाकी रंग का नेकर और काली बनियान पहने थे। इनमें से एक ने उदित को उठाकर ले जाने की भी कोशिश की पर बाकी साथियों के मना करने पर उसे छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश चले गए। दादी-नाती ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। इस बीच बदमाशों ने गांव के ही सुरेश पाल सिंह के घर में घुसने की भी कोशिश की। हालांकि वहां परिवारीजन जाग गए और शोर मचने से बदमाश फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुआयना भी किया।
विज्ञापन


केस टू
कादरचौक के बमनौसी में चोरी
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी स्थित सुरेश के घर में बीती रात सभी लोग सो रहे थे। तभी दीवार के सहारे चोर घर की छत पर पहुंच गए। वहां कमरे में रखे बक्से उन्होंने खंगाल लिए। चोर यहां से सोलह हजार रुपये की नकदी और जेवर समेत साठ हजार रुपये का सामान ले गए। घरवालों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह उन्होंने सामान खुला पड़ा देखा तो चौंके। उन्होंने भूड़ा भदरौल पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस थ्री
नाधा से ले गए मेंथा तेल और नकदी
नाधा। जरीफनगर थाना क्षेत्र के इस गांव में बीती रात चोरों ने जवाहर लाल गुप्ता की चक्की को निशाना बनाया। चोर बराबर के खंडहरनुमा घर से होते हुए उनकी छत पर पहुंचे। वहां से वह नीचे चक्की में उतर गए। इसके बाद चोर वहां से एक क्विंटल बीस किलो मेंथा तेल और तीन हजार की नकदी ले गए। खामोशी से ही चोर वहां से निकल गए। लाखों रुपये की चोरी के इस मामले की जानकारी घरवालों को सुबह हो सकी। पीड़ित ने नाधा चौकी में तहरीर दी है।


केस फोर
रिटायर फौजी के घर को भी खंगाला
उसांवा। नगर के वार्ड संख्या आठ में रिटायर फौजी रामचंद्र का मकान है। बीती रात रामचंद्र और उनके परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। तभी किसी तरह पिछवाड़े से चोर घर में घुस आए। यहां उन्होंने नीचे के कमरे का गेट खोल लिया और अंदर घुस गए। यहां से इन्होंने काफी माल समेट लिया। सेफ का ताला तोड़ने की उन्हें जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने बराबर की ड्रेसिंग टेबिल में रखी सेफ की चाबी निकाल ली और ताला खोलकर माल ले गए। सुबह को पीड़ित परिवार को इस चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बाइस हजार रुपये की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी होने की तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। हालांकि शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed