{"_id":"119-70907","slug":"Badaun-70907-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अतिक्रमण, कैसे गुजरेंगे कांवड़ियों के जत्थे "}
सड़कों पर अतिक्रमण, कैसे गुजरेंगे कांवड़ियों के जत्थे
Badaun
Updated Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में चार दिन बाकी, जिला मुख्यालय पर नहीं हटा अतिक्रमण
बदायूं। सावन में कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। डीजे पर पाबंदी समेत पुलिस और प्रशासन ने कई इंतजाम जरूर किए हैं ताकि सब कुछ ठीकठाक निपट जाए। तमाम तैयारियां हैं लेकिन आधी-अधूरी। शिवभक्त कांवड़ियों के रास्तों से अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सवाल उठता है कि इंतजामात के नाम पर डीजे पर पाबंदी और कुछ सड़कों से रूट डायवर्जन के अलावा और क्या किया गया? संकरी सड़कों से कांवड़ियों के जत्थों को होने वाली दिक्कतों पर किसी का ध्यान अब तक नहीं गया है। कछला गंगा घाट पर बदायूं के अलावा बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर आदि जिलों के लाखों कांवड़िये हर साल गंगाजल लेने आते हैं। अक्सर संकरी सड़कों की वजह से हाइवे पर हादसे होते हैं और फिर बवाल। शहर के भीतर बदायूं-बरेली और बदायूं-मथुरा रोड़ अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त में है। सावन मेला के दौरान इस खतरे की तरफ अब तक अफसरानों की नजर नहीं गई है।
एनएमएसएन दास कॉलेज के पास अतिक्रमण
काफी व्यस्त रहने वाले बरेली-मथुरा, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर स्थित दास कॉलेज के पास सड़क के दोनों ओर इस तरह से कब्जा किया गया है कि एक वाहन के अलावा पैदल चलने वालों को जगह भी नहीं बचती। ऐसे में सवाल उठता है कि यहां से कांवड़ियों के जत्थे कैसे गुजरेंगे। जाहिर है कि सड़क संकरी होने की वजह से हादसों के साथ-साथ उपद्रव का भी अंदेशा बना रहेगा।
हर प्रसाद मंदिर के पास हुआ अतिक्रमण
सावन के महीने में हजारों शिव भक्त शहर के बरेली रोड स्थित हर प्रसाद शिवालय में भी जलाभिषेक करते हैं। दूर दराज से आने वाले कांवरियों के जत्थों का यहां ठहराव भी होता है। यहां भी सड़क के दोनों ओर कब्जा कर लिया गया है। संकरी सड़क पर वैसे भी हादसे होते रहते हैं। सावन के महीने में जब शिव भक्त कांवड़ियों कर सैलाब यहां से जब गुजरेगा तो हादसों की संभावना और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
नई सराय के पास हाइवे पर अतिक्रमण
अतिक्रमण करने वालों को जहां भी जगह मिली उन्होंने कब्जा कर लिया फिर भले ही वह व्यस्त रहने वाला हाइवे ही क्यों न हो। आए दिन हाइवे पर हादसे होते रहते हैं लेकिन सड़क के दोनों ओर कब्जा करने वालों को इससे फर्क नहीं पड़ता। जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर से आंखें मूदे रहते हैं। सावन शुरू होने में सिर्फ चार दिन बाकी है। इससे पहले अगर यह अतिक्रमण नहीं हटा तो दिक्कतें होंगी।
दातागंज तिराहा: सड़क पर चल रहे वर्कशॉप
शहर के दातागंज तिराहे के आस पास सड़कों पर चलने वाले वर्कशॉपों ने स्थिति को काफी बिगाड़ दिया है। पहले तो सड़क में दो-दो फीट की गड्डे ऊपर से दोनों ओर कब्जा। संकरी सड़क पर दौड़ते भारी वाहन आए दिन काल बन जाते हैं। पैदल चलने वालों को यहां रास्ता ही नहीं बचा है। ऐसे में सावन के दिनों में हजारों कांवड़ियों के जत्थों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कतें तो होंगी ही साथ ही हादसों का संदेशा भी बना रहेगा।
वर्जन-
सावन मेला के दौरान कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। कांवड़ियों के रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए ईओ नगर परिषद को निर्देशित किया गया है। एक दो दिन में अतिक्रमण हटाकर रास्तों को साफ कर दिया जाएगा।-निधि श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट