फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   लाइन में आमद कर वापस थाने पहुंचे नए इंस्पेक्टर

लाइन में आमद कर वापस थाने पहुंचे नए इंस्पेक्टर

Tue, 16 Jul 2013 05:36 AM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 16 Jul 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
अब मुख्यालय से ही आएगा तैनाती आदेश, इंतजार
विज्ञापन

बदायूं। जिले में मौजूद सत्रह एसआई ने प्रोन्नत सूची में नाम आने के बाद पुलिस लाइंस में बतौर इंस्पेक्टर अपनी आमद दर्ज करा ली। फिलहाल इन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने की वजह से संबंधित थानों में ही भेज दिया गया है। अब मुख्यालय से ही इनकी नई तैनाती का आदेश जारी होगा।
जिले से जुड़े रहे चौबीस दरोगाओं को शासन ने प्रोन्नति देकर इंस्पेक्टर बनाया है। इनमें से सत्रह एसआई फिलहाल तक जिले में तैनात हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइंस बुला लिया गया था। यहां इन लोगों ने जीडी में बतौर इंस्पेक्टर आमद दर्ज करा दी। इसके साथ ही तकनीकी औपचारिकता पूरी करते हुए एचओबी (हिंदी आदेश बुक) में बतौर इंस्पेक्टर दस्तखत भी कर दिए। अब इन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से फिलहाल उन्हीं थानों में पुराने पद पर काम करने भेज दिया गया, जहां से उन्हें बुलाया गया था।
विज्ञापन

लाइन के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय से ही जिले में इंस्पेक्टरों को भेजा जाएगा। इन लोगों को यहां भी तैनात किया जा सकता है और बाहर किसी अन्य जिले में भी। इसके बाद जिले में आए कुल इंस्पेक्टरों की संख्या के आधार पर एसएसपी इनकी कोतवाली और थानों में तैनाती करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
एसओ बने दरोगाओं की धड़कनें बढ़ीं
जिले के थानों में एसओ की कुर्सी कब्जाए बैठे दरोगाओं की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। हर कोई किसी भी तरह कुर्सी बरकरार रखने की जुगत में लगा है। इसके लिए अफसरों और जनप्रतिनिधियों की चिरौरी करने में कसर नहीं छोड़ी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed