{"_id":"119-68348","slug":"Badaun-68348-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण को लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति"}
जागरण को लाउडस्पीकर लगाने पर आपत्ति
Badaun
Updated Tue, 11 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज। जागरण के लिए लाउडस्पीकर लगाए जाने पर दूसरे समुुदाय के लोगों ने आपत्ति खड़ी कर दी। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। कहा गया कि जागरण होगा लेकिन लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। ऐहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव लहरा निवासी रिटायर फौजी शिवदयाल बाल्मीकि के घर पर सोमवार को मां भगवती का जागरण होना है, सो उन्होंने घर पर लाउडस्पीकर लगवा लिया। बताया कि जब दूसरे समुदाय के लोगों को यह पता चला कि जागरण को लाउडस्पीकर लगवाया गया तो उन्होंने आपत्ति खड़ी कर दी। इस पर दोनों पक्षों में तनाव हो गया। गांव के तमाम लोग जमा हो गए। थाने आए दोनों पक्षों ने अपनी बात पुलिस के सामने रखी। एसओ राजेश यादव ने दोनों पक्षों से बात की। दूसरे समुदाय के लोगों ने कहा कि गांव में कभी किसी कार्यक्रम में लाउडस्पीकर नहीं बजता है।
एसओ ने कहा कि जागरण होगा। मगर लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। इस पर दोनों पक्ष मान गए। इस मामले में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस भी पहुंच गई है। एसओ ने हल्का पुलिस कर्मियों को वहीं रहने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
खुशी के मौकों पर नहीं बजते हैं बाजे
गांव लहरा में लाउडस्पीकर वर्षों से नहीं बजता है। इसकी वजह है दोनों पक्षों के बीच वर्षों पहले हुआ विवाद। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि करीब 15-20 साल पहले लाउडस्पीकर को लेकर विवाद हो गया था। तब जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गांव का दौरा किया था। बताया कि उस वक्त दोनों पक्षों के कई लोगों को मुचलका में पाबंद किया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। तभी से गांव में किसी भी समुदाय या जाति के लोगों के यहां चाहे वह खुशी का मौका हो या फिर कोई अन्य कार्यक्रम। न बैंड बजते हैं और न ही आतिशबाजी की जाती है।
जल्द होगी दोनों पक्षों के साथ बैठक
एसओ वजीरगंज राजेश यादव ने कहा कि जल्द ही वह गांव लहरा के दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक करेंगे। दोनों में जो भी मतभेद चल रहे हैं उन्हें दूर कराया जाएगा। उनका प्रयास होगा कि गांव में अमन चैन बना रहे। इसके लिए गांव के संभ्रांत लोगों से भी बात करेंगे।