फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   दुराचार, छेड़छाड़ की वारदातों से दहशत

दुराचार, छेड़छाड़ की वारदातों से दहशत

Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 07 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
मुजरिया क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दुराचार
विज्ञापन

जरीफनगर इलाके में किशोरी को पड़ोसी ने खींचा
बिसौली में यौन उत्पीड़न के आरोपी ने स्टाफ नर्स के घर की फायरिंग
बदायूं। दुराचार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की वारदातों ने जिले को फिर बदनामी का दंश दिया है। देहात सर्किल के थानों में इसी तरह की एक के बाद एक ताबड़तोड़ वारदातें हुईं तो हर कोई अवाक रह गया। मुजरिया थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने तीन साल की बच्ची से दुराचार किया। बाद में उसे खून से लथपथ छोड़कर भाग गया। बिसौली कस्बे में एक स्टाफ नर्स ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की तो आरोपी ने उसके घर पर सरेआम फायरिंग कर दी। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने किशोरी को अपने घर में खींचकर रेप की कोशिश की। तीनों मामलों में अधिकारियों ने प्राथमिकता से रिपोर्ट दर्ज कराकर दोषियों पर कार्रवाई का रास्ता खोल दिया है।
केस एक
दरिंदगी के बाद खून से लथपथ छोड़ भागा आरोपी
मुजरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम यह शर्मसार करने वाली घटना हुई। गांव के एक काश्तकार की तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उससे बातें करने लगा और फिर बहला फुसला कर पास स्थित गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ जबर्दस्ती की। बच्ची की चीख ईख में घुटकर रह गई। हालांकि आरोपी के खेत से निकलते समय कुछ ग्रामीण वहां आ गए। उन्होंने शक होने पर खेत में जाकर देखा तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद वह बच्ची को उसके घर लेकर आए। वाकया सुनने के बाद परिजनों का खून खौल उठा। उन्होंने तलाश की पर आरोपी नहीं मिला। इसके बाद यह लोग बच्ची को लेकर थाने आए। यहां एसओ इंद्रेशपाल सिंह ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। परिजन इलाज के लिए बच्ची को बरेली के निजी अस्पताल में ले गए हैं। पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना भी था।
विज्ञापन


केस दो
जरीफनगर में बदनीयत से किशोरी को खींचा
दहगवंा। बुधवार की सुबह पड़ोसी अधेड़ ने एक किशोरी को घर में खींचकर दुराचार का प्रयास किया। किशोरी ने हंगामा किया तो वह फरार हो गया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुबह करीब दस बजे करीब सत्रह साल की लड़की घर के बाहर मेमना बांधने जा रही थी। तभी मेमना भाग कर एक घर के दरवाजे पर पहुंच गया। किशोरी बकरी के बच्चे को लेने दरवाजे पर पहुंची तो वहां खड़े व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ लिया। वह उसे जबरन अपने घर खींच ले गया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके कपडे़ फाड़ने लगा। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसके माता-पिता पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद किशोरी ने थाना जरीफनगर में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन
फोटो-06 बीडीएन 30

बिसौली में संविदा नर्स का साल भर शारीरिक शोषण
विरोध पर की दबंग ने फायरिंग, मोहल्ले में दहशत
बिसौली। एक शादीशुदा नर्स के साथ एक दबंग ने साल भर पहले अपने दो साथियों के संग सरकारी अस्पताल में बंधक बनाकर सामूहिक दुराचार किया। उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाई। महिला से दबंग साल भर शारीरिक शोषण कर मोटी रकम ऐंठता रहा। इसकी भनक जब उसके शौहर को लगी तो उसने विरोध किया। महिला के घर पर साथियों संग आए दबंग ने फायर कर डाले। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है।
नगर के गुलाब बाग का एक युवक सरकारी अस्पताल में आता जाता था। आरोप है कि एक साल पहले उसने संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स को लेबर रूम में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाई। आरोप है कि वह साल भर नर्स का वीडियो क्लिपिंग नेट पर डालने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। साथ ही पीड़िता के पति और मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी देकर एक बार पचास हजार कई बार पांच, पांच हजार रुपये एेंठ लिए।
मामला बढ़ते देख पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने शौहर को दी। बताते हैं बीते दिन आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा तो उसके शौहर ने उसको वहां से भगा दिया। इसी से गुस्सा गया और अपने दो साथियों के साथ हाथ में असलहे लेकर बाइक से पीड़िता के घर पहुंचा। उसने पीड़िता को अपने साथ चलने के लिए कहा। पीड़िता और उसके शौहर ने विरोध किया तो उसने तमंचे से फायरिंग शुरु कर दी। इन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई तो एक साथ कई फायर की आवास सुनकर मोहल्ले वाले दहशत में आ गए। लोग अपने घरों की छताें पर आ गए। यह देख वह और उसके साथी बाइक से आसफपुर की ओर भाग गए।
सूचना पर सीओ राजवीर सिंह, एसएसआई एके त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। देर शाम घटना की रिपोर्ट लिखाने पीड़िता के तमाम मिलने वाले और परिजन कोतवाली पहुंचे। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

000
बेहद शातिर है फायरिंग आरोपी
बिसौली। नगर के गुलाबबाग में रहने वाला आरोपी शातिर बदमाशों में से एक है। उस पर बरेली, बदायूं के सिविल लाइंस और इस्लामनगर थाने मेें हत्या और चोरी के सात मुकदमे दर्ज हैं। उस पर बरेली निवासी अपनी सगी बुआ की गोली मारकर हत्या करने का भी आरोप है। इसके बाद उसने थाना सिविल लाइंस, बरेली और इस्लामनगर क्षेत्र में कई वारदातें कीं। इन सभी थानों में उसके खिलाफ चोरी और हत्या के सात मुकदमे दर्ज हैं।


000
- घटनाएं बढ़ी नहीं हैं। दरअसल सभी छोटे-बड़े अपराध दर्ज किए जा रहे हैं, इसलिए ऐसा लग रहा है। दुराचार या छेड़खानी संबंधित सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस को रिपोर्ट के आदेश दिए गए हैं। हर मुकदमे की निष्पक्षता से विवेचना की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। - ओमप्रकाश यादव, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed