फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   मिट्टी की ढांग ढहने से राज जिंदा दफन

मिट्टी की ढांग ढहने से राज जिंदा दफन

Thu, 10 Jan 2013 05:31 AM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 10 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उझानी। निजी नलकूप के कुएं का निर्माण किया जा रहा था। राज और एक मजदूर उसके अंदर काम कर रहे थे, तभी मिट्टी की ढांग ढह गई। लेकिन राज की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। उसका शव देर शाम जेसीबी से मिट्टी हटाकर निकाला गया।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कोठी नगला के पास लोकपाल के खेत में नलकूप के कुंआ निर्माण के दौरान हुआ। लोकपाल ने कुंआ को पक्का चुनवाने के लिए सुबह में मजदूरों को काम पर लगाया था। कोठीनगला के राज मिस्त्री रामदास (35) पुत्र चंदन मौर्य और मजदूर भिखारी लाल के साथ खेत मालिक भी काम पर लगा था। इसी बीच दोपहर में मिट्टी की ढंाग खिसकने लगी। लोकपाल तो खुद ही निकल भागा लेकिन रामदास और भिखारी मिट्टी में दब गए। चीख पुकार सुन दौडे़ आए लोगों ने मजदूर भिखारी को बाहर खींच कर निकाल लिया, लेकिन राज-मिस्त्री रामदास के ऊपर मिट्टी की एक और ढंाग गिर पड़ी। जिससे वह काफी नीचे दब गया। भनक लगते ही रामदास के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर आ गए। कोतवाल गमलेश्वर बिल्टोरिया भी मय फोर्स पहुंच गए। मौके पर पहुंची जेसीबी से भी कुएं की मिट्टी हटाकर रामदास को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया। देर शाम उसका शव निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed