फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बहनोई ने की थी छात्रा सुमन की हत्या

बहनोई ने की थी छात्रा सुमन की हत्या

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उझानी(बदायूं)। गौतमपुरी की छात्रा सुमन श्रीवास्तव की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने सहसवान क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के जितेंद्र को दबोच कर खुलासा कर दिया। जितेंद्र मृतका की चचेरी बहन का पति है और वह उससे शादी करना चाहता था। चूंकि सुमन की शादी उसके घरवालों ने दूसरी जगह तय कर दी, इसलिए जितेंद्र ने सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

नगर के गौतमपुरी निवासी भंवरपाल श्रीवास्तव की पुत्री सुमन की लाश एक अप्रैल को बाइपास स्थित अंबेडकर पार्क के समीप गेहूं की फसल में पड़ी मिली थी। वह इंटर की छात्रा थी। मृतका के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतका के सेलफोन की कॉल डिटेल के आधार पर कातिल तक पहुंचने में सफलता मिली। इस आधार पर सहसवान क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के जितेंद्र को दबोचा कर पूछताछ की तो हत्याकांड का परत दर परत खुलासा होता चला गया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सुमन से प्यार करता था। सुमन से उसने यह भी कहा था कि परिजनों ने जहां शादी तय की है, उसे वह मना कर दे। ऐसा न मानने पर जितेंद्र ने सुमन की हत्या कर दी। उस्मानपुर से आकर जितेंद्र ने ही सुमन को फोन करके खेत में बुलाया था और वहीं गला दबाकर हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद सीओ एमएस राना ने भी जितेंद्र से पूछताछ की। मृतका के परिजनों से भी उसका सामना कराया गया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। यहां बता दें कि अमर उजाला ने सुमन के कत्ल में तीन दिन पहले ही करीबी का हाथ होने का शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed