फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   उचक्कों ने बस से उड़ाया दंपति का बैग

उचक्कों ने बस से उड़ाया दंपति का बैग

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सक्रिय उचक्कों ने मंगलवार की शाम बरेली जा रही रोडवेज की बस सवार दंपति का बैग पार कर दिया। उचक्के रोडवेज से चलकर पुलिस लाइन चौराहे पर बस रुकवाकर उतर गए। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरबा निवासी लालाराम सोमवार को शहर निवासी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आए थे। मंगलवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ रोडवेज में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। लालाराम ने पुलिस को बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से वह बस में सवार हुए। यहां तीन संदिग्ध लोग पहले से बैठे हुए थे। पुलिस लाइन चौराहे पर तीनों बस से उतर गए। लालाराम ने देखा कि उनका बैग भी गायब है। इस पर उन्होंने देर शाम थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी। लालाराम के मुताबिक बैग में चांदी की पायजेब, हंसली और अन्य सामान समेत दो हजार रुपये व कपड़े भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed