फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   पूर्व दरोगा के पुत्र को गोली मारी

पूर्व दरोगा के पुत्र को गोली मारी

Thu, 08 Mar 2012 11:48 AM IST
Agra
Agra Updated Thu, 08 Mar 2012 11:48 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित चार दयालनगर में गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व दरोगा के पुत्र को गोली मार दी। घायल को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


चार दयाल नगर निवासी सुरेंद्र सिंह सिरोही उर्फ दीपक अपने भाइयों और परिवार के साथ रहता है। सुरेंद्र रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सिरोही के पुत्र हैं। गुरुवार शाम करीब साढे़ सात बजे लाइट जाने पर वह घर में टहल रहे थे। उसी दौरान बाइक पर आए दो लोग गाली गलौज करते हुए घर में घुस गए।
विज्ञापन


धक्का मुक्की करते हुए एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और सुरेंद्र पर गोली चला दी जो उनके पैर में लगी। गोली की आवाज सुन घर के अन्य सदस्य गेट की तरफ भागे, तब तक हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सुरेंद्र को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उनके भाई देवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि हमलावर डिस्कवर बाइक पर सवार थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। सामने आने पर वह पहचान लेंगे। बताते चलें कि सुरेंद्र के भाई अजित सिरोही की एक साल पहले 18 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी।


मामले में आशीष गुप्ता को नामजद किया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शाहगंज ने बताया कि घटना स्थल पर गोली चलने की कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन गोली पैर में लगी है, यह सत्य है। गोली कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed