{"_id":"699edf75107adcb2980fa11f","slug":"zelenskyy-says-ukrainian-officials-to-meet-trump-envoys-in-geneva-for-more-russia-talks-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: 'त्रिपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिकी दूतों से मिलेगा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल', जेलेंस्की ने की पुष्टि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: 'त्रिपक्षीय वार्ता से पहले अमेरिकी दूतों से मिलेगा यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल', जेलेंस्की ने की पुष्टि
Wed, 25 Feb 2026 05:09 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:09 PM IST
सार
Ukraine: जिनेवा में रूस के साथ त्रिपक्षीय वार्ता से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के विशेष दूतों के साथ बैठक करेगा, जिसमें यूक्रेन के पुनर्निर्माण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
- फोटो : पीटीआई/एपी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनके देश का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अमेरिकी दूतों से मुलाकात करेगा। यह मुलाकात रूस के साथ होने वाली एक और त्रिपक्षीय वार्ता से पहले होगी।
जेलेंस्की ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जरेड कुशनर से बातचीत करेंगे। उमेरोव की प्रेस सचिव डायना दावित्यान ने कहा कि यह बैठक जिनेवा में होगी। स्विट्जरलैंड का शहर जिनेवा उसी दिन अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर होने वाली वार्ता की भी मेजबानी करेगा।
अमेरिका की शांति पहल के तहत इस वर्ष रूस और यूक्रेन के बीच अबू धाबी और जिनेवा में वार्ता हो चुकी है। लेकिन दोनों देशों के बीच मुख्य मतभेदों को दूर करने में अब तक कोई बड़ी प्रगति नहीं हुई है। रूस का अपने पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध अब पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इस्राइल पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे पर नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्या कहा?
भारी बमबारी के बावजूद यूक्रेन को नहीं हरा पाया रूस: जेलेंस्की
इससे पहले मंगलवार को जेलेंस्की ने एक कार्यक्रम में कहा कि रूस अपनी बड़ी सेना तथा नागरिक इलाकों पर भारी बमबारी के बावजूद यूक्रेन को हरा नहीं पाया है और न ही यूक्रेन की भावना को तोड़ पाया है।
यूक्रेन ने पूर्वी इलाकों में रूसी सेना को पीछे धकेला: युद्ध अध्ययन संस्थान
युद्ध अध्ययन संस्थान ने बताया कि पूर्वी इलाकों में करीब 1,250 किलोमीटर लंबी फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों पर हाल के महीनों में यूक्रेनी बलों ने रूसी सेना को पीछे धकेला है। वाशिंगटन स्थित इस शोध संस्थान ने कहा कि ये वर्ष 2024 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। लेकिन सैनिकों की कमी के कारण इनके बड़े हमलों में बदलने की संभावना कम है। फिर भी, इससे रूस की वसंत और ग्रीष्मकालीन आक्रमण की योजना में बाधा आ सकती है। यूक्रेन ने लगभग हर रात रूस के भीतर सैन्य और सहयोगी ढांचे पर लंबी दूरी के ड्रोन हमले जारी रखे हैं।

- यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि गुरुवार की बैठक में युद्ध के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण की संभावित योजना पर विस्तार से चर्चा होगी।
- उन्होंने बताया कि मॉस्को के अधिकारियों के साथ होने वाली आगामी त्रिपक्षीय बैठक की तैयारी पर भी बात होगी।
- जेलेंस्की ने यह भी कहा कि उन्होंने रुस्तम उमेरोव को कैदियों की संभावित अदला-बदली पर चर्चा करने का निर्देश दिया है।
- उन्होंने कहा कि यूक्रेन चाहता है कि रूस के साथ वार्ता अगले सप्ताह हो।
भारी बमबारी के बावजूद यूक्रेन को नहीं हरा पाया रूस: जेलेंस्की
इससे पहले मंगलवार को जेलेंस्की ने एक कार्यक्रम में कहा कि रूस अपनी बड़ी सेना तथा नागरिक इलाकों पर भारी बमबारी के बावजूद यूक्रेन को हरा नहीं पाया है और न ही यूक्रेन की भावना को तोड़ पाया है।
यूक्रेन ने पूर्वी इलाकों में रूसी सेना को पीछे धकेला: युद्ध अध्ययन संस्थान
युद्ध अध्ययन संस्थान ने बताया कि पूर्वी इलाकों में करीब 1,250 किलोमीटर लंबी फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों पर हाल के महीनों में यूक्रेनी बलों ने रूसी सेना को पीछे धकेला है। वाशिंगटन स्थित इस शोध संस्थान ने कहा कि ये वर्ष 2024 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। लेकिन सैनिकों की कमी के कारण इनके बड़े हमलों में बदलने की संभावना कम है। फिर भी, इससे रूस की वसंत और ग्रीष्मकालीन आक्रमण की योजना में बाधा आ सकती है। यूक्रेन ने लगभग हर रात रूस के भीतर सैन्य और सहयोगी ढांचे पर लंबी दूरी के ड्रोन हमले जारी रखे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन