फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskyy claims Ukraine attacked by 103 drones on Saturday, over 600 drone strikes in past week

Ukraine Crisis: राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा- रूस ने दागे सैकड़ों ड्रोन; प्रतिबंध और सख्त करने का किया आह्वान

Sun, 05 Jan 2025 07:47 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 05 Jan 2025 07:47 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मदद देने वाले देशों से और ज्यादा सहयोग की जरूरत है। रूस अभी भी दुनिया भर से जरूरी सामान और उपकरण हासिल कर रहा है, जिससे वह यूक्रेन पर हमले कर रहा है।

विज्ञापन
Zelenskyy claims Ukraine attacked by 103 drones on Saturday, over 600 drone strikes in past week
वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। यह जंग दिन-ब-दिन और खतरनाक रूप ले रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने शनिवार को दावा किया कि पिछले सप्ताह कीव पर 103 शाहिद ड्रोन और 600 से अधिक ड्रोन हमले किए गए। इसके अलावा, मॉस्को ने कई निर्देशित हवाई बम और मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया, जिसमें दुनिया भर से मंगाए गए 50,000 से अधिक घटक शामिल थे।

विज्ञापन


103 से अधिक ड्रोनों से किया हमला
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'लगभग हम रूस के मिसाइलों और ड्रोन से अपने आकाश की रक्षा करते हैं। कल रात यूक्रेन पर 103 शाहीद ड्रोन से हमला हुआ, जिनमें 8,755 विदेशी घटक थे। पिछले सप्ताह, रूस ने 630 से अधिक हमलावर ड्रोन, लगभग 740 गाइडेड एरियल बम और करीब 50 मिसाइलों का इस्तेमाल किया। कुल मिलाकर 50,000 से ज्यादा घटक थे, जो दुनिया भर से आए थे।'
विज्ञापन


मदद देने वाले देशों से और ज्यादा सहयोग की जरूरत
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मदद देने वाले देशों से और ज्यादा सहयोग की जरूरत है। रूस अभी भी दुनिया भर से जरूरी सामान और उपकरण हासिल कर रहा है, जिससे वह यूक्रेन पर हमले कर रहा है। जेलेंस्की ने सभी देशों से ज्यादा प्रतिबंध लगाने, वायु रक्षा प्रणालियां मजबूत करने और लंबी दूरी के हथियारों का समर्थन बढ़ाने की अपील की है, ताकि यूक्रेन के शहरों, गांवों और अग्रिम मोर्चे को सुरक्षा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे सहयोगियों का समर्थन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'

इन शहरों पर हमला
बता दें, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें दिखाया गया कि किस तरह कीव, चेर्निहिव, सुमी, डोनेट्स्क, खेरसॉन, खार्किव और ड्निप्रो जैसे शहरों पर हमले हुए थे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की रक्षा को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सहायता देने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed