फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelenskys pain: President of Ukraine said - Everyone left alone us in war, we will not forgive Russia, 137 died so far

छलका जेलेंस्की का दर्द: यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- 'जंग में सबने अकेला छोड़ा रूस को माफ नहीं करेंगे', अब तक 137 की मौत

Fri, 25 Feb 2022 08:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Feb 2022 08:32 AM IST
सार

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों पर ही हमला करेगा, लेकिन रूसी सेना और जंगी जहाज नागरिक इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Zelenskys pain: President of Ukraine said - Everyone left alone us in war, we will not forgive Russia, 137 died so far
यूक्रेन के राष्ट्रपति - फोटो : Social media

विस्तार

रूसी हमले के बाद यूक्रेन में जबर्दस्त जंग जारी है। चारों ओर खौफ व तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा- 'जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं।' उन्होंने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की। यूक्रेन में अब तक 137 सैनिकों व नागरिकों की मौत की खबर है। बमबारी में 316 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों पर ही हमला करेगा, लेकिन रूसी सेना और जंगी जहाज नागरिक इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। वे लोगों को मार रहे हैं। शांत शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ओडेसा द्वीप पर रूस ने कब्जा कर लिया है। वहां तैनात सभी यूक्रेनी सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रूसी आक्रमण का जवाब देने के लिए रूस के साथ पूर्ण सैन्य घेराबंदी का भी आदेश दिया। यह घेराबंदी 90 दिन चलेगी। सैन्यकर्मियों और सेना में सेवा देने योग्य देशवासियों को तैनात करने को कहा गया है। यूक्रेन मंत्रिमंडल को वित्तीय व अन्य संसाधन जुटाने का भी निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में रूस समर्थित सरकार बनेगी
उधर, यूक्रेन पर रूसी हमले जारी हैं। दूसरे दिन भी रूसी विमानों ने बमबारी की। जंग शुरू हुए शुक्रवार सुबह 24 घंटे हो गए। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार अगले 96 घंटों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा कर लेगा। इसके एक सप्ताह के भीतर वहां की मौजूदा सरकार के स्थान पर रूस समर्थित सरकार काबिज हो सकती है। 


रूस के दो लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा
यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed