फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zelensky says ready to sign mineral agreement but in return need security guarantees After debate with Trump

US-Ukraine: 'पहले दें सुरक्षा गारंटी, फिर करेंगे खनिज समझौते पर हस्ताक्षर', ट्रंप के साथ बहस के बाद जेलेंस्की

Sun, 02 Mar 2025 12:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:34 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना निकल गए थे। इसके बाद, उन्होंने कहा कि वह खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके बदले उन्हें सुरक्षा गारंटी चाहिए। यूक्रेन शांति चाहता है, जो बिना सुरक्षा गारंटी संभव नहीं है। 

विज्ञापन
Zelensky says ready to sign mineral agreement but in return need security guarantees After debate with Trump
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है, लेकिन बिना सुरक्षा गारंटी के 'न्यायसंगत और स्थायी शांति' संभव नहीं है। जेलेंस्की का यह बयान रूस के साथ चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शुक्रवार को तीखी बहस के बाद आया है। 

विज्ञापन


जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में रूस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के समर्थन के लिए आभार जताया, लेकिन साथ ही अपने पक्ष में 'मजबूत अमेरिकी स्थिति' का भी आग्रह किया। उन्होंने रूस को 'दुश्मन' बताते हुए आशंका जताई कि वह फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सकता है, जैसा कि रूस ने पिछले 10 वर्षों में 25 बार किया। 
विज्ञापन


समर्थन के लिए अमेरिका का जताया आभार
जेलेंस्की ने कहा, 'हम समर्थन के लिए अमेरिका के बहुत आभारी हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों के द्विदलीय समर्थन के लिए उनका आभारी हूं। यूक्रेन के लोगों ने हमेशा इस समर्थन की सराहना की है, खासकर आक्रमण के इन तीन वर्षों में। अमेरिका का समर्थन हमें जीवित रहने में मदद करने में महत्वपूर्ण रही है, और मैं इसे स्वीकार करता हूं। कठिन बातचीत के बावजूद, हम रणनीतिक साझेदार बने हुए हैं। हमें अपने साझा लक्ष्यों को सही मायने में समझने के लिए एक-दूसरे के साथ ईमानदार और सीधे होने की जरूरत है।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें न्यायपूर्ण और स्थायी शांति चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति रीगन ने एक बार कहा था, शांति का मतलब सिर्फ युद्ध का न होना नहीं है। हमें न्यायपूर्ण और स्थायी शांति चाहिए, जिसमें स्वतंत्रता और मानवाधिकार शामिल हों। पुतिन के साथ युद्धविराम काम नहीं करेगा। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में 25 बार युद्धविराम तोड़ा है। वास्तविक शांति ही एकमात्र समाधान है। राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन महत्वपूर्ण है, वह युद्ध समाप्त करना चाहते हैं, लेकिन हमसे ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता। हम यूक्रेन में इस युद्ध को जी रहे हैं। यह हमारी स्वतंत्रता, हमारे अस्तित्व की लड़ाई है।

हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार
जेलेंस्की ने आगे कहा कि हम खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, जो यूक्रेन और अमेरिका के बीच विवाद की जड़ है। हालांकि, उन्हें इस बात की गारंटी चाहिए कि अमेरिका यूक्रेन के पक्ष में है। सुरक्षा गारंटी के बिना युद्धविराम यूक्रेन के लिए खतरनाक है। 

रूस के खिलाफ लड़ाई स्वतंत्रता और अस्तित्व की
जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि रूस के खिलाफ यह लड़ाई उनकी स्वतंत्रता और अस्तित्व की है। जेलेंस्की ने कहा कि हर यूक्रेनी का जीवन महत्वपूर्ण है। रूस ने उनकी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है। रूसी हमें मार रहे हैं। रूस दुश्मन है, और यही सच्चाई है जिसका हम सामना कर रहे हैं। यूक्रेन शांति चाहता है, लेकिन यह एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति होनी चाहिए। इसके लिए, हमें बातचीत की मेज पर मजबूत होना चाहिए। 


ट्रंप के समर्थन के बिना युद्ध में टिके रहना मुश्किल
जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि ट्रंप के समर्थन के बिना यूक्रेन के लिए युद्ध में टिके रहना मुश्किल होगा, लेकिन उन्हें मजबूत बने रहने की जरूरत है। हम अपनी इच्छाशक्ति, अपनी स्वतंत्रता या अपने लोगों को नहीं खो सकते।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed