फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zardari to continue as president, army chief never sought presidency: Pak PM

Pakistan: 'राष्ट्रपति बने रहेंगे जरदारी, मुनीर ने कभी नहीं जताई इस पद की इच्छा', शहबाज ने अटकलों को किया खारिज

Sat, 12 Jul 2025 07:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Jul 2025 07:16 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को हटाने या सेना प्रमुख असीम मुनीर को राष्ट्रपति बनाने की कोई योजना नहीं है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी इन अटकलों को खारिज किया और इसे दुश्मन देश की साजिश बताया।  

विज्ञापन
Zardari to continue as president, army chief never sought presidency: Pak PM
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन सभी अटकलों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पद से हटाया जा सकता है और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर राष्ट्रपति बन सकते हैं। शरीफ ने कहा कि ये सभी काल्पनिक बातें और अफवाहें हैं। 

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री शरीफ ने शुक्रवार को 'द न्यूज' को बताया कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने कभी यह इच्छा नहीं जताई कि वह राष्ट्रपति बनना चाहते हैं और न ही ऐसा कोई योजना है। शरीफ ने यह भी कहा कि जरदारी, मुनीर और उनके बीच आपसी सम्मान और एक साझा उद्देश्य के आधार पर संबंध हैं और वह उद्देश्य है- पाकिस्तान की तरक्की और खुशहाली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइली हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 28 फलस्तीनियों की मौत, IDF ने 250 ठिकानों को बनाया निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज शरीफ की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया, जब गुरुवार को पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक्स पर एक पोस्ट में जरदारी, शरीफ और मुनीर के खिलाफ चल रही कथित दुष्प्रचार मुहिम की निंदा की। नकवी ने कहा, हमे पता है कि इस दुष्प्रचार के पीछे कौन है। नकवी सेना के उच्च अधिकारियों के करीबी माने जाते हैं। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि न तो कभी राष्ट्रपति से इस्तीफे की बात हुई है और न ही सेना प्रमुख को राष्ट्रपति बनाने जैसी कोई योजना है। नकवी ने यह भी आरोप लगाया कि इस अफवाह फैलाने की मुहिम में विदेशी दुश्मन ताकतों की भी भूमिका है। उन्होंने कहा, जो लोग इस तरह की बातें फैला रहे हैं, वे चाहे जितना कुछ कर लें, दुश्मन एजेंसियों के साथ मिलकर कुछ भी योजना बनाएं, लेकिन हम अपने हिस्से का काम करते रहेंगे और वह है पाकिस्तान को फिर से मजबूत बनाना। 


ये भी पढ़ें: 'उत्तर कोरिया के खिलाफ न बनाएं गठबंधन..', रूस ने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी

फील्ड मार्शल असीम मुनीर को 2022 में सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। पहले उनका कार्यकाल तीन साल का था, लेकिन सरकार ने बाद में इसे बढ़ाकर पांच साल कर दिया। सरकार चाहे तो इसे और आगे बढ़ा भी सकती है। जरदारी को पिछले साल राष्ट्रपति चुना गया था। यह फैसला उस राजनीतिक समझौते के तहत हुआ था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए  शहबाज शरीफ का समर्थन किया था।

जरदारी और उनके बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी दोनों ने सेना और सत्ता से जुड़े प्रतिष्ठानों के साथ अच्छे कामकाजी संबंध बनाए हुए हैं। हाल ही में भारत-पाक संघर्ष की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के अलग-अलग देशों में प्रतिनिधिमंडल गए, जिनका नेतृत्व बिलावल भुट्टो को सौंपा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed