फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several Palestinians including children killed in Israeli airstrikes in Gaza

Gaza War: इस्राइली हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 52 फलस्तीनियों की मौत, IDF ने 250 ठिकानों को बनाया निशाना

Sat, 12 Jul 2025 05:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Jul 2025 05:14 PM IST
सार

Gaza War: गाजा में इस्राइली हवाई हमलों में 52 फलस्तीनियों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने 250 से अधिक हमास ठिकानों को निशाना बनाया। युद्ध में अब तक 57 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की जान जा चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए संघर्षविराम समझौते के करीब होने का दावा किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

विज्ञापन
Several Palestinians including children killed in Israeli airstrikes in Gaza
इस्राइली हवाई हमलों के बाद का मंजर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गाजा पट्टी में इस्राइली हवाई हमलों में 52 फलस्तीनियों की मौत हो गई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अल-अक्सा शहीद अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मध्य गाजा के दीर अल-बलाह इलाके में इस्राइली हवाई हमलों के बाद मरने वालों में बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। शुक्रवार रात से शुरू हुए इन हमलों में यहां 13 लोगों की जान गई। वहीं, नासेर अस्पताल ने बतााय कि एक पेट्रोल पंप के पास हुए हमलों में चार और लोगों की मौत हुई। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में इस्राइली हमलों में 15 अन्य लोगों की जान गई। वहीं, रफा में 24 अन्य लोगों को उस समय कथित तौर पर गोली मार दी गई, जब वे राहत सामग्री पाने के लिए वितरण केंद्रों की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'उत्तर कोरिया के खिलाफ न बनाएं गठबंधन..', रूस ने अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 250 ठिकानों को निशाना बनाया: आईडीएफ
इस्राइली सेना ने एक बयान में कहा कि पिछले 48 घंटों में गाजा पट्टी में करीब 250 ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें हमासे के लड़ाके, विस्फोटकों से भरी इमारतें, हथियारों के गोदाम, एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पॉइंट, स्नाइपर पोजिशन, सुरंगें और अन्य ढांचे शामिल हैं। हालांकि, आम नागरिकों की मौत को लेकर सेना ने एसोसिएटेड प्रेस के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।


अक्तूबर 2023 में किया था हमास ने इस्राइल पर हमला
हमास के नेतृत्व वाले लड़ाकों ने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमले किए थे, जिनमें करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी और ढाई सौ से अधिक को बंधक बना लिया गायथा। अभी भी करीब पचास बंधक हमास के कब्जे में हैं, जिनमें से आधे से कम के जीवित होने की आशंका है। बाकी बंधकों को संघर्षविराम या अन्य समझौतों के तहत रिहा किया जा चुका है।    

ये भी पढ़ें: एलन मस्क के एक्स प्लेटफॉर्म की फ्रांस में जांच, डाटा से छेड़छाड़ और धोखाधड़ी करने का है आरोप

युद्ध में 57 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राइली कार्रवाई में अब तक 57 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिनमें आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं। यह मंत्रालय हमास के नियंत्रण वाली गाजा सरकार के तहत काम करता है और यह नागरिकों व लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र और अन्य  अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं इसके आंकड़ों को युद्ध में हताहतों के सबसे भरोसेमंद स्रोतों में से एक मानती हैं। 

ट्रंप का दावा- संघर्षविराम समझौता करीब
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह एक और संघर्षविराम समझौते के करीब हैं, जिसके तहत कुछ और बंधकों को रिहा किया जा सकता है और शायद युद्ध को धीरे-धीरे खत्म किया जा सकता है। हालांकि, इस हफ्ते इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दो दिन की बातचीत के बावजूद अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed