Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former US Diplomat Strobe Talbott Dies, Played Key Role in Rebuilding India US Ties After Pokhran

पोखरण: भारत-अमेरिका की दूरियां मिटाने वाले स्ट्रोब टैलबॉट नहीं रहे, जसवंत संग कैसे बदले रिश्ते?

Fri, 27 Nov 2026 09:16 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2026 09:16 PM IST
सार

पोखरण परमाणु परीक्षणों के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को सुधारने में अहम भूमिका निभाने वाले स्ट्रोब टैलबॉट का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जसवंत सिंह के साथ उनकी 14 बैठकों ने क्लिंटन की भारत यात्रा और दोनों देशों के रिश्तों में नई शुरुआत का रास्ता खोला।
 

विज्ञापन
Former US Diplomat Strobe Talbott Dies, Played Key Role in Rebuilding India US Ties After Pokhran
स्ट्रोब टैलबॉट का निधन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को सुधारने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व अमेरिकी राजनयिक स्ट्रोब टैलबॉट का निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।  टैलबॉट ने 1998 में भारत के पोखरण परमाणु परीक्षणों के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुई कूटनीतिक दूरी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में उपविदेश मंत्री रहे थे।उनके बेटे डेविन  टैलबॉट ने बताया कि स्ट्रोब टैलबॉट ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क के ईस्ट हैम्पटन स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


पोखरण परीक्षणों के बाद अमेरिका ने लगाए थे प्रतिबंध
भारत ने 11 और 13 मई, 1998 को पोखरण में पांच परमाणु परीक्षण किए थे। इन परीक्षणों से अमेरिका हैरान रह गया था। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने भारत पर प्रतिबंध लगा दिए थे। दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था।
विज्ञापन


ऐसे समय में स्ट्रोब टैलबॉट और तत्कालीन भारतीय विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने बातचीत का रास्ता अपनाया। दोनों नेताओं ने अगले दो वर्षों में बैठकों की एक लंबी शृंखला आयोजित की। इन बातचीतों के जरिए दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 बैठकों ने क्लिंटन की भारत यात्रा का रास्ता खोला
टैलबॉट और जसवंत सिंह के बीच तीन महाद्वीपों के सात देशों में कुल 14 बैठकें हुईं। इन बैठकों ने वर्ष 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भारत यात्रा की नींव रखी।

क्लिंटन की यह यात्रा 22 वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा थी। इससे दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी कम करने में मदद मिली। दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई बातचीत ने आगे चलकर भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते की नींव भी तैयार की।

भारतीय कूटनीति और जसवंत सिंह की तारीफ की थी
स्ट्रोब टैलबॉट ने अपनी किताब (एंगेजिंग इंडिया: डिप्लोमेसी, डेमोक्रेसी एंड द बॉम्ब) में भारत की कूटनीतिक रणनीति और जसवंत सिंह के साथ बातचीत का विस्तार से जिक्र किया था।

उन्होंने लिखा था कि अमेरिकी असंतोष के बीच भारत ने परमाणु परीक्षणों के बाद लंबी कूटनीतिक बातचीत में अपना संकल्प और लचीलापन साबित किया। अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत ने समझौता नहीं किया। इससे देश के राष्ट्रीय स्वाभिमान और आत्मविश्वास को मजबूती मिली।

जसवंत सिंह के साथ ढाई साल तक चली बातचीत को याद करते हुए टैलबॉट ने उन्हें भारतीय रणनीति के प्रमुख शिल्पकारों में से एक बताया था। उन्होंने माना था कि जसवंत सिंह अपने उद्देश्यों को हासिल करने के काफी करीब पहुंचे, जबकि वह खुद अमेरिकी पक्ष के उद्देश्यों को उतनी सफलता से हासिल नहीं कर सके।


टैलबॉट की कूटनीतिक भूमिका ने पोखरण परीक्षणों के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को नया रास्ता देने में अहम योगदान दिया था। दोनों देशों के बीच बातचीत और सहयोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed