{"_id":"611ad3cbf58ebb3186434d7e","slug":"zambia-presidential-election-senior-opposition-leader-hakande-hichilema-wins-presidential-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम्बिया राष्ट्रपति चुनाव : वरिष्ठ विपक्षी नेता हाकैंडे हिचिलेमा राष्ट्रपति का चुनाव जीते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जाम्बिया राष्ट्रपति चुनाव : वरिष्ठ विपक्षी नेता हाकैंडे हिचिलेमा राष्ट्रपति का चुनाव जीते
Tue, 17 Aug 2021 02:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लुसाका
एजेंसी, लुसाका
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:38 AM IST
सार
- सोमवार को देश के 156 निर्वाचन क्षेत्रों से 155 के नतीजों की घोषणा की गई थी। पेशे से कारोबारी 59 वर्षीय हाकैंडे हिचिलेमा छठी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें 28 लाख मत मिले जबकि मौजूदा राष्ट्रपति इदगार लुंगु को 18 लाख मत मिले।
विज्ञापन
जाम्बिया राष्ट्रपति चुनाव - वरिष्ठ विपक्षी नेता हाकैंडे हिचिलेमा
- फोटो : twitter
विस्तार
जाम्बिया के वरिष्ठ विपक्षी नेता हाकैंडे हिचिलेमा ने इस दक्षिणी अफ्रीकी देश में राष्ट्रपति चुनाव को 50 प्रतिशत से अधिक मतों से जीत लिया है। हाकैंडे हिचिलेमा की जीत की घोषणा जाम्बिया के केंद्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष इसाउ चुलु ने की।
विज्ञापन
इसके पहले सोमवार को देश के 156 निर्वाचन क्षेत्रों से 155 के नतीजों की घोषणा की गई थी। पेशे से कारोबारी 59 वर्षीय हाकैंडे हिचिलेमा छठी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें 28 लाख मत मिले जबकि मौजूदा राष्ट्रपति इदगार लुंगु को 18 लाख मत मिले।
विज्ञापन
इसके साथ ही हाकैंडे हिचिलेमा की जीत जाम्बिया के इतिहास में सबसे बड़ी चुनावी जीत में से एक बन गई है। उन्होंने देश के कुल 50 लाख मतदाताओं में से 50 प्रतिशत से अधिक के मत प्राप्त किए जिसकी वजह से दूसरे चरण के राष्ट्रपति चुनाव की जरूरत नहीं रह गई है।
विज्ञापन