फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zakir Naik slams Pakistan airlines for not waiving extra baggage charge news in hindi

जाकिर नाइक को आई अकल या...!: पाकिस्तान में अचानक करने लगा भारत की तारीफ, PIA को लेकर सरकार को सुनाई खरी-खोटी

Tue, 08 Oct 2024 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 08 Oct 2024 08:58 AM IST
सार

भारत में नफरत फैलाने वाले भाषण और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में वांछित जाकिर नाइक ने कहा कि जब पाकिस्तान आ रहा था, तो सामान का वजन हजार किलो था। तब मुझे रोक दिया गया।

विज्ञापन
Zakir Naik slams Pakistan airlines for not waiving extra baggage charge news in hindi
जाकिर नाइक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। आजकल वह पाकिस्तान पहुंचा हुआ है। यहां से पहले उसका एक लड़की को खरीखोटी सुनाने का वीडियो सामने आया। अब उसका हृदय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उसने पाकिस्तान की एयरलाइंस पीआईए की जमकर आलोचना की। वहीं, भारत की तारीफ करता दिखाई दिया। उसने कहा कि वह राजकीय अतिथि बनकर पाकिस्तान आया था। इसके बावजूद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने उसके सामानों के पैसे वसूले। उसने आगे कहा कि अगर वह भारत में यह करता तो कोई भी एयरलाइंस नाम सुनकर उसके सामानों का शुल्क माफ कर देती।

विज्ञापन


एक अक्तूबर से हैं पाकिस्तान में
भारत में नफरत फैलाने वाले भाषण और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में वांछित जाकिर नाइक एक अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचा था। वह यहां 28 अक्तूबर तक रहने वाला है। उसने कराची में समर्थकों से यह बात कही। जाकिर नाइक ने कहा, 'मैं अभी आपको एक मिसाल दूंगा। मैं जब पाकिस्तान आ रहा था, तो सामान का वजन हजार किलो था। तब मुझे रोक दिया गया। मैंने पीआईए के अधिकारियों से बात की। सीईओ, कंट्री मैनेजर, एयरपोर्ट मैनेजर सभी से बात की। उन लोगों ने कहा कि वह मेरे लिए कुछ भी करेंगे।'
विज्ञापन


50 फीसदी छूट का दिया था प्रस्ताव
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने अधिकारियों से कहा कि मेरे साथ छह लोग यात्रा कर रहे हैं। 500-600 किलो सामान ज्यादा है। तब उन्होंने 50 फीसदी छूट देने को कहा। इस पर मैंने बताया कि 50 फीसदी छूट के बदले मैं और चार लोगों को लेकर आऊं तो सस्ता पड़ेगा ना। मैंने उनसे कहा कि मुफ्त में जाने दो, नहीं तो पूरा पैसा ले लो। मैंने छूट का प्रस्ताव ठुकरा दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की करने लगा बढ़ाई
मुंबई में जन्मे उपदेशक ने आगे दावा किया कि जब कोई गैर-मुस्लिम उसे भारत में देखता है, तो वे उसे मुफ्त में जाने देता है। उसने आगे कहा, 'पीआईए- पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस। अरे भारत में कोई भी गैर मुस्लिम मुझे देखेगा तो मुफ्त में छोड़ेगा। ये है भारत। गैर मुस्लिम डॉक्टर साहब (जाकिर नाइक) को देखता है तो 1000 किलो-2000 किलो छोड़ देता है।'

पाकिस्तान पर हुआ आगबबूला
जाकिर नाइक ने आगबबूला होते हुए कहा, 'ये पाकिस्तान है। सरकार का मेहमान हूं मैं। मेरे वीजा पर लिखा है स्टेट गेस्ट और आपके पीआईए का सीईओ बोलता है कि आपको 50 फीसदी छूट दूंगा। मुझे इतना दुख हुआ कि मैं पाकिस्तान में आ रहा हूं। डॉक्टर जाकिर नाइक स्टेट गेस्ट है और वो 300 किलो छोड़ नहीं सकते, बोल रहे हैं 50 फीसदी छूट देंगे। मुझे नहीं चाहिए तेरा छूट। मैं चार-छह लोगों को और लेकर आऊंगा और मेरा सामान आ जाएगा।'



उन्होंने यह भी शिकायत की कि एयरलाइंस ने उनसे प्रत्येक 1 किलोग्राम अतिरिक्त सामान के लिए 101 मलेशियाई रिंगिट (लगभग 2,137 रुपये) का शुल्क लिया। उन्होंने आगे कहा, 'सच बोलने पर मुझे दुख होता है, लेकिन ये है पाकिस्तान का हाल। भारत में वो हिंदू मुझे देखेगा, डॉक्टर साहब हैं, जो भी कहेंगे सच कहेंगे सच के सिवा कुछ भी नहीं कहेंगे। ये भारत है। आज की तारीख में भी भारतीय गलत नहीं है, सरकार गलत है। वो आज है, कल नहीं रहेगी। जो इज्जत मुझे भारत में मिलती है। पाकिस्तान के लोग भी मुझे चाहते हैं। मैं बिल्कुल नहीं कहता कि वो नहीं चाहते।


सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
इस्लामिक उपदेशक की पाकिस्तान की बुराई और भारत की बढ़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने उसे ट्रोल किया और उसकी आलोचना भी की। एक यूजर ने नाइक को 50 फीसदी छूट देने के पीआईए के कदम का बचाव किया। कहा कि राज्य को राज्य के मेहमानों को बुद्धिमानी से चुनना चाहिए।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने उसे पाकिस्तान और उसके एयरलाइंस को बुरा-भला कहने के लिए फटकार लगाई। वहीं दूसरे ने माजकिया अंदाज में कहा, 'पाकिस्तानियों ने वास्तव में जाकिर नाइक को निराश किया है। मुझे उम्मीद है कि वह हवाई अड्डे पर हमारी ड्यूटी फ्री में नहीं आएंगे, अन्यथा उनको हम पर लानत होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed