फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Says Tarique Rahman’s India Visit Still Possible, Talks Underway

'सिर्फ फोन पर बातचीत से कुछ हल नहीं होता': बांग्लादेश ने पीएम रहमान के दौरे पर दिया अपडेट, जानें क्या कहा

Mon, 05 Oct 2026 11:00 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, ढाका।
पीटीआई, ढाका। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 05 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh Says Tarique Rahman’s India Visit Still Possible, Talks Underway
तारिक रहमान, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा की संभावना को कभी खारिज नहीं किया है। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने सोमवार को कहा कि यात्रा को 'उचित द्विपक्षीय ढांचे' के तहत अंतिम रूप देने के लिए बातचीत जारी है। यह बयान दोनों देशों के संबंधों में तनाव के बीच आया है।

विज्ञापन


कबीर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, किसी दूसरे देश के साथ संबंध बनाए रखने के लिए द्विपक्षीय संपर्क जरूरी है।' उन्होंने कहा, 'यह यात्रा द्विपक्षीय होगी। भारत-बांग्लादेश संबंधों में मौजूद चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कबीर ने कहा कि ढाका का मानना है कि इन चुनौतियों को बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की संभावना को कभी खारिज नहीं किया। कबीर ने कहा, सिर्फ फोन पर बातचीत से कुछ हल नहीं होता। हम बातचीत कर रहे हैं और चीजें सकारात्मक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा की समय-सीमा नहीं बताई
यह पूछे जाने पर कि क्या तारिक रहमान इस साल भारत की यात्रा कर सकते हैं, कबीर ने कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई। उन्होंने कहा कि ढाका चाहता है कि यात्रा अनुकूल माहौल और उचित द्विपक्षीय ढांचे के तहत हो।उन्होंने कहा, जब उच्चस्तरीय यात्रा होगी, तब उच्चस्तरीय बातचीत भी होगी।कबीर ने कहा कि पहले आधिकारिक स्तर की बातचीत के जरिए अनुकूल माहौल तैयार करना जरूरी है।

भारत के उच्चायुक्त की तारीफ
कबीर ने बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत बांग्लादेश की स्थिति के बारे में उसके आकलन के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएगा और उसकी बातों को गंभीरता से लेगा।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का निमंत्रण नहीं किया स्वीकार
भारत ने पिछले महीने आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तारिक रहमान को आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने यह निमंत्रण स्वीकार नहीं किया। बांग्लादेश ने कहा था कि रहमान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।


शेख हसीना का प्रत्यर्पण भी अहम मुद्दा
शेख हसीना की भारत में मौजूदगी दोनों देशों के बीच प्रमुख विवादास्पद मुद्दों में से एक है। ढाका उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। वहीं, भारत का कहना है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध की निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed