{"_id":"5d5be1d68ebc3e89880c7994","slug":"zakir-naik-apologizes-for-racist-remarks-in-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया से निष्कासित करने की मांग तेज होने के बाद जाकिर नाइक ने मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया से निष्कासित करने की मांग तेज होने के बाद जाकिर नाइक ने मांगी माफी
Tue, 20 Aug 2019 09:28 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
जाकिर नाईक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विवादास्पद भारतीय इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक ने नस्ली टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है। उसकी टिप्पणी के कारण उसे मलेशिया से निष्कासित करने की मांग तेज होने लगी थी। एक दिन पहले ही पुलिस ने उससे पूछताछ की थी।
विज्ञापन
कट्टर उपदेशक जाकिर नाइक ने 9/11 के हमलों को ‘अंदरूनी काम’ बताया था। वह 2016 में भारत छोड़कर मुस्लिम बहुल देश मलयेशिया चला गया था जहां उसे स्थायी निवास हासिल हो गया था।
विज्ञापन
भारत में वह कट्टरपंथ को भड़काने और धनशोधन के मामले में वंछित है और नई दिल्ली ने पिछले वर्ष मलेशिया से उसे प्रत्यर्पित करने के लिए कहा था लेकिन भारत के आग्रह को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
नाइक ने कहा था कि मलेशिया में हिंदुओं को भारत के अल्पसंख्यक मुस्लिमों की तुलना में ‘सौ गुना’ ज्यादा अधिकार हासिल हैं। साथ ही उसने कहा कि उसे निष्कासित करने से पहले चीनी मूल के मलयेशियाई लोगों को निकाला जाना चाहिए। उसकी इस टिप्पणी के बाद उसे निकाले जाने की मांग तेज हो गई थी।