फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yusuf Raza Gilani: US shared apprehensions of bin Laden hiding in Pakistan much before he was killed

Pakistan: पूर्व PM गिलानी का दावा- लादेन को मारने से पहले US ने छिपे होने की जताई थी आशंका; जानें पूरा मामला

Fri, 02 Feb 2024 10:34 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने खुलासा करते हुए कहा कि अमेरिका ने लादेन को मारने से पहले कुछ साल पहले पाकिस्तान में आतंकी ओसामा के होने की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन
Yusuf Raza Gilani: US shared apprehensions of bin Laden hiding in Pakistan much before he was killed
यूसुफ रजा गिलानी

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने बड़ा खुलासा किया है। आतंकी ओसामा बिन लादेन से जुड़े बातों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मारने से काफी पहले पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका जताई थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी तत्कालीन सरकार को अमेरिका विदेश मंत्री राइस ने यह बात कही थी। गौरतलब है कि यूसुफ रजा गिलानी 2008 से 2012 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे।  
विज्ञापन


अमेरिका ने मारने से पहले साझा की थी आशंका- गिलानी
उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2008 के पहले सप्ताह में अमेरिकी विदेश मंत्री की पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी से मुलाकात हुई थी, जब उन्होंने 2008 मुंबई आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत से बातचीत के बाद इस्लामाबाद का दौरा किया था। गिलानी ने कहा कि जब उन्होंने ओसामा के पाकिस्तान छिपे होने की बात साझा की थी तो मैंने उन्हें कहा था कि यह एक दुष्प्रचार था। बता दें दो मई 2011 को अमेरिकी नौसेना सील्स ने गुप्त ऑपरेशन ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था, जो पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एबटाबाद शहर में छिपा हुआ था। 
विज्ञापन


 लादेन पाकिस्तान का नहीं बल्कि विदेश था- गिलानी
इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या उन्हें लगता है कि यह अमेरिकी खुफिया जानकारी थी जो राइस के जरिए से उन तक पहुंचाई गई थी, गिलानी ने कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत था तो उन्हें हमें देना चाहिए था। हमने उनकी मदद की होती क्योंकि हम आतंकवाद के खिलाफ थे और लड़ रहे थे। उस दौरान तत्कालीन पीएम गिलानी से नेशनल असेंबली में उनके भाषण के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन के होने पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने जवाब दिया कि पाकिस्तान का मकसद इंटरनेशनल मीडिया को रोकना था क्योंकि बिन लादेन पाकिस्तानी नागरिक नहीं था और विदेश से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan: पूर्व PM गिलानी का दावा- लादेन को मारने से पहले US ने छिपे होने की जताई थी आशंका; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed