{"_id":"67e7c026ab3a3fd3db0421eb","slug":"priyanka-gandhi-claim-central-government-of-stopping-discussion-in-parliament-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'संसद में अहम मुद्दों पर चर्चा को रोक रही सरकार', प्रियंका गांधी का आरोप- विपक्ष की आवाज दबाई जा रही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'संसद में अहम मुद्दों पर चर्चा को रोक रही सरकार', प्रियंका गांधी का आरोप- विपक्ष की आवाज दबाई जा रही
Sat, 29 Mar 2025 03:10 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:10 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संसद के बजट सत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र संसद में चर्चा को रोक रहा है। ये लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की कोशिश है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस महासचिव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र संसद में चर्चा को रोक रहा है। विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने वायनाड में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण किसी भी तरह से चर्चा को टालना है, इसके लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि सरकार ने संसद में चर्चा को रोका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- संसद में विपक्ष को नहीं उठाने दिए जा रहे मुद्दे
विज्ञापन
सांसद ने कहा, 'मैंने संसद के पिछले कुछ सत्रों में देखा है कि उनकी (केंद्र सरकार) की नीति किसी भी तरह से चर्चा को टालने की है। चाहे वह विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने वाले किसी मुद्दे को उठाना हो, या फिर विपक्ष के नेता को बोलने की अनुमति न देना हो।'
सरकार खुद ही प्रक्रिया में व्यवधान डाल रही
प्रियंका गांधी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र संसद में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से काम करने से रोक रहा है। उन्होंने कहा कि यह सांसदों के लिए 'बहुत दुखद' है। उन्होंने दावा किया, 'विपक्ष पर अक्सर संसद में व्यवधान डालने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन इस सरकार में यही प्रक्रिया देखने को मिल रही है। सरकार खुद ही इस प्रक्रिया में व्यवधान डाल रही है, जो शायद सभी के लिए नई बात है।'
ये भी पढ़ें: Parliament: संसद में हंगामे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- सदन को बाधित करने के लिए लेकर आए फर्जी मुद्दा
कलपेट्टा में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में लिया भाग
इससे पहले, दिन में प्रियंका गांधी ने वायनाड के कलपेट्टा कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन