फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   YouTube takes down Hong Kong leader candidate channel

कार्रवाई: यूट्यूब ने हटाया हांगकांग में शीर्ष पद का चुनाव लड़ रहे नेता का चैनल, कंपनी ने दिया नीति उल्लंघन का हवाला

Wed, 20 Apr 2022 11:34 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हांगकांग
पीटीआई, हांगकांग Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 11:34 PM IST
सार

ली ने अपने अभियान को हांगकांग में बढ़ावा देने के लिए एक फेसबुक पेज और एक यूट्यूब चैनल बनाया था। आठ मई को होने वाले इस चुनाव में फिलहाल ली एक मात्र उम्मीदवार हैं, लगभग 1,500 लोगों की एक चुनाव समिति नेता का चयन करेगी।

विज्ञापन
YouTube takes down Hong Kong leader candidate channel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

यूट्यूब ने बुधवार को हांगकांग में शीर्ष पद का चुनाव लड़ रहे जॉन ली का हटा दिया। वह इस चैनल के जरिए अपने अभियान का प्रचार कर रहे थे। कंपनी ने यूट्यूब चैनल हटाने के पीछे अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते नीति उल्लंघन का हवाला दिया है।

विज्ञापन


आठ मई को होना है चुनाव
ली ने अपने अभियान को हांगकांग में बढ़ावा देने के लिए एक फेसबुक पेज और एक यूट्यूब चैनल बनाया था। आठ मई को होने वाले इस चुनाव में फिलहाल ली एक मात्र उम्मीदवार हैं, लगभग 1,500 लोगों की एक चुनाव समिति नेता का चयन करेगी। समिति बड़े पैमाने पर बीजिंग समर्थक सदस्यों से बनी है, जिसमें विधायक और शहर के विभिन्न व्यवसायों और उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन


हांगकांग के शीर्ष पद के चुनाव में भाग लेने के लिए ली ने इस महीने की शुरुआत में मुख्य सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज की शुरुआत की थी। वह सोशल मीडिया पर हांगकांग के मीडिया और राजनीतिक हस्तियों के साथ अपनी बैठकों का लाइव-स्ट्रीमिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने दिया नीति उल्लंघन का हवाला
चैनल पर प्रतिबंध लगाने के बाद यूट्यूब की मूल कपंनी गूगल ने बयान में कहा कि कंपनी अमेरिकी प्रतिबंध कानूनों का अनुपालन करती है और चैनल को इन नीतियों के अनुरूप नहीं पाया गया है इसलिए Johnlee2022 यूट्यूब चैनल बंद कर दिया है।


ली का चुनाव अभियान गूगल के निर्णय से प्रभावित नहीं होगा
वहीं गूगल द्वारा चैनल को बंद करने बाद ली कार्यालय ने कहा कि वह इस फैसले से निराश हैं। साथ ही कहा कि ली पर प्रतिबंध लगाकर उनको डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इससे उनके अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ली का चुनाव अभियान गूगल के निर्णय से प्रभावित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed