फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Youngest MP of Ukraine appeals India to reconsider its treaty with Russia calling for more help from world against Russian invasion news in Hindi

Ukraine Crisis: यूक्रेन के सबसे युवा सांसद की अपील, रूस के साथ संधि पर पुनर्विचार करे भारत, हमें और मदद चाहिए

Wed, 09 Mar 2022 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Mar 2022 04:49 PM IST
सार

यूक्रेन के सबसे युवा सांसद ने एक बार फिर रूस के हमले का सामना करने के लिए दुनिया से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने भारत से रूस के साथ संबंधों पर फिर से विचार करने की अपील करते हुए मानवीय मदद के लिए मोदी सरकार का आभार भी जताया।

विज्ञापन
Youngest MP of Ukraine appeals India to reconsider its treaty with Russia calling for more help from world against Russian invasion news in Hindi
यूक्रेनी सांसद शिवतोस्लाव युराश - फोटो : facebook/sviatoslav.yurash

विस्तार

यूक्रेन इस समय रूस के हमले का सामना कर रहा है और दुनिया से मदद की मांग कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन के सबसे कम उम्र के सांसद शिवतोस्लाव युराश ने भी ऐसी ही अपील की है। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार युराश ने कहा कि पश्चिमी देशों ने सभी विकल्पों को देखने के बाद सही कदम उठाए हैं। असलियत यह है कि इनका असर दिखने में समय लगेगा। हमारे पास समय नहीं है इसलिए हम रूस से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


युराश ने कहा है कि पश्चिम से संबंध की बात है तो हमें बहुत सहायता मिली है। हम इसके लिए आभारी हैं। लेकिन कुछ भी पर्याप्त नहीं है। कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं है। हमें सहायता की आवश्यकता है और जो भी हमारी मदद करना चाहते हैं उनका स्वागत है। रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने की चर्चा को लेकर युराश ने कहा है कि यह क्रेमलिन पर निर्भर करता है। अगर क्रेमलिन ने यही रुख जारी रखा तो हम भी लड़ाई जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


'भारत सदी का भविष्य तय करने वाले देशों में है'
उन्होंने कहा कि हम अपने मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिनकी हमारे पूर्वजों ने रक्षा की। इस संघर्ष में भारत की भूमिका को लेकर युराश ने कहा कि भारत उन देशों में है जो इस सदी का भविष्य तय करेंगे। जहां तक रूसी संबंधों पर भारत की स्थिति का सवाल है, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने हमारे राष्ट्रपति से बात की। हम उस मानवीय मदद के लिए भी आभारी हैं जो भारत यूक्रेन को उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रूस के साथ संबंधों पर फिर से विचार करे भारत'
यूक्रेनी सांसद ने कहा कि जहां तक भारत-रूस का संबंध है, आपकी रणनीतिक मित्रता और भागीदारी को लेकर एक संधि है। मुझे लगता है कि न केवल यूक्रेन को लेकर बल्कि उन सभी गलत कार्यों को लेकर उस संधि पर फिर से विचार करना चाहिए जो पुतिन पिछले 20 साल से कर रहे हैं। यह जरूरी है कि भारत रूस के खिलाफ कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में इस समय हर व्यक्ति सैनिक है सबको अपना सही स्थान ढूंढने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed