फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yoav Gallant said Deepening Gaza operations helps in release of prisoners 100 terrorists killed in Khan Yunis

Israel: रक्षा मंत्री बोले- हमास पर दबाव बढ़ाने से कैदियों की रिहाई में मदद मिलेगी, खान यूनिस में 100 आंतकी ढेर

Mon, 12 Feb 2024 01:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 01:28 AM IST
सार

रविवार को इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमास पर दबाव बढ़ाने से कैदियों की रिहाई में मदद मिलेगी। हम अपने अभियानों को जितना गहरा करेंगे। हम बंधकों की वापसी के उतने करीब होंगे।

विज्ञापन
Yoav Gallant said Deepening Gaza operations helps in release of prisoners 100 terrorists killed in Khan Yunis
Yoav Gallant - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच युद्ध जारी है। पिछले पांच महीनों में अब तक 27 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। गाजा पट्टी, खान यूनिस के साथ-साथ इस्राइली सैनिक अब राफा में भी अभियान चला रहे हैं। इस बीच, रविवार को इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि हमास पर दबाव बढ़ाने से कैदियों की रिहाई में मदद मिलेगी। हम अपने अभियानों को जितना गहरा करेंगे। हम बंधकों की वापसी के उतने करीब होंगे। हालांकि, हमास ने इस्राइल को चेतावनी दी है कि राफा में हमला जारी रहा तो एक और युद्धविराम के लिए जारी बातचीत समाप्त हो जाएगी। गौरतलब है कि सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच युद्ध शुरू हो गया। 

विज्ञापन

यूएनआरडब्लूए प्रमुख के खिलाफ हमला
इसके अलावा,  इस्राइली विदेश मंत्री इस्राइल कॉट्ज ने ट्वीट कर कहा कि गाजा स्थित संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के मुख्यालय और हमास के बीच संबंध हैं। यूएनआरडब्लूए आतंकी गतिविधियों में हमास का साथ दे रहा है। यूएनआरडब्लूए प्रमुख फिलिप लैजारिनी कह रहे हैं कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह बेतुका है। यह सामान्य ज्ञान का भी अपमान है। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। बता दें, शनिवार को इस्राइली अधिकारियों ने खुलासा किया के यूएनआरडब्लूए के गाजा मुख्यालय के ठीक नीचे एक सुरंग खोदी गई है। नीचे सुरंग में कई कंप्यूटर हैं, जो यूएनआरडब्लूए के बिजली कनेक्शन से चल रहे हैं। यूएनआरडब्ल्यूए की इमारत के अंदर से सैनिकों के बेल्ट, ग्रेनेड, राइफलें, विस्फोटक, गोलियां और हमास के झंडे मिले हैं।

विज्ञापन

खान यूनिस में 100 आतंकी ढेर 
आईडीएफ की गिवाती ब्रिगेड ने बताया कि हमास की पश्चिमी खान यूनिस बटालियन को घुटनों पर लाने के लिए हमले तेज कर दिए हैं। गिवाती ब्रिगेड इलाके में आकाश और जमीन से हमला कर रही है। आईडीएफ ने कहा कि सैनिकों के साथ-साथ टैंक, स्नाइपर और लड़ाकू विमान इलाके में मुस्तैद हैं। अब तक इलाके में करीब 100 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed