{"_id":"5fbc3f3f8ebc3e276d6bbb63","slug":"yemeni-army-missile-strikes-on-saudi-arabias-aramco-refinery-oil-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब की आरामको रिफाइनरी तेल कंपनी पर यमनी सेना का मिसाइल से जवाबी हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब की आरामको रिफाइनरी तेल कंपनी पर यमनी सेना का मिसाइल से जवाबी हमला
Tue, 24 Nov 2020 04:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Nov 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
यमनी सेना ने सऊदी अरब की आरामको रिफाइनरी किया मिसाइल से हमला
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के प्रवक्ता ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको रिफाइनरी पर मिसाइल से जवाबी हमले की सूचना दी है। समाचार चैनल अलमसीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने सोमवार को यह घोषणा की कि, यमन के मिसाइल यूनिट ने सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का जवाब देते हुए सऊदी अरब के जेद्दा शहर में स्थित अरामको तेल कंपनी के वितरण स्टेशन को मिसाइल से निशाना बनाया है।
विज्ञापन
यहया सरी ने बताया कि, कुद्स-2 नामक मिसाइल ने सटीक तरीक़े से अपने लक्ष्य को निशाना बनाया है। अरामको रिफाइनरी मिसाइल हमले के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियों को उसकी ओर जाते देखा गया है। यमनी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि, यह जवाब हमला सऊदी अरब के द्वारा लगातार किए जाने वाले पाश्विक हमलों और यमन की घेराबंदी जारी रखने के उत्तर में दिया गया है। इस हमले से कुछ दिन पहले भी यमनी सेना ने सऊदी अरब में स्थित कई सैन्य ठिकानों को अपने मिसाइल हमले का निशाना बनाया था।
विज्ञापन