फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemen Houthi rebels strike British oil yanker in Red Sea news in hindi

Tension: हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में ब्रिटिश टैंकर को बनाया निशाना, जहाज पर ड्रोन-मिसाइलों से किया हमला

Fri, 04 Oct 2024 07:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सना Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 04 Oct 2024 07:57 AM IST
सार

हूती विद्रोहियों ने बताया कि उन्होंने आठ बैलेस्टिक और विंग्ड मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। ब्रिटिश सुरक्षा फर्म एम्ब्रे और समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि होदेइदाह के उत्तर-पश्चिम में एक मिसाइल से टकराने के बाद लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ जहाज क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Yemen Houthi rebels strike British oil yanker in Red Sea news in hindi
लाल सागर में जहाज पर हुआ हमला - फोटो : iStock

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक ब्रिटिश तेल टैंकर पर विस्फोटकों से भरी नाव से हमला किया। हूती विद्रोहियों ने वीडियो भी जारी किया, जिसमें कॉर्डेलिया मून के पास विस्फोट होता हुआ देखा गया। इस विस्फोट के कारण बंदरगाह की ओर का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और पूरा इलाका धुंए के गुबार में घिर गया। यह हमला होदेइदाह बंदरगाह से 110 किमी (70 मील) दूर किया गया। मंगलवार को उन्होंने पनामा के ध्वज लगे तेल टैंकर को निशाना बनाया। एक अन्य जहाज के कैप्टन ने इस घटना की जानकारी दी। अमेरिकी नौसेना की देखरेख करने वाले केंद्र ने बताया कि जहाज को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी गईं, जो चूक गईं। यमन के ईरान गठबंधन वाले हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। 
विज्ञापन


लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ जहाज भी क्षतिग्रस्त
हूती विद्रोहियों ने बताया कि उन्होंने आठ बैलेस्टिक और विंग्ड मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। ब्रिटिश सुरक्षा फर्म एम्ब्रे और समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि होदेइदाह के उत्तर-पश्चिम में एक मिसाइल से टकराने के बाद लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। इन दोनों घटनाओं में चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। कमर्शियल जहाजों पर हूती विद्रोहियों का यह पहला हमला था। बता दें कि पिछले सालइस्राइल-हमास के बीच शुरू हुआ संघर्ष अब लेबनान और ईरान तक फैल गया है।
विज्ञापन


लेबनान की सीमा में दाखिल हो चुकी है इस्राइली सेना
लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद अब इस्राइल की सेना ने लेबनान में जमीनी हमला शुरू कर दिया है। इस्राइली सेना टैंक और पैदल सैनिकों के साथ लेबनान की सीमा में दाखिल हो गई है और छापेमारी अभियान चला रही है।इस्राइल-लेबनान के बीच युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इस्राइल के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने यह चेतावनी यमन के ऊपर उड़ रहे एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के बाद दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed