फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates: कराची हवाईअड्डे के पास विस्फोट; परिवार के 13 सदस्यों को जहर देकर मारने वाली लड़की गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 12:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे के पास रविवार रात को विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाजें लोगों ने अलग-अलग इलाकों में सुनीं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन पर हवाईअड्डे के पास के इलाकों से धुआं उठता दिखाया गया है। इसके अलावा, टेलीविजन पर दिखाई गई फुटेज में सड़क पर धधकती आग भी दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन

 

पाकिस्तान में परिवार के 13 सदस्यों को जहर देकर मारने वाली लड़की गिरफ्तार
पाकिस्तान पुलिस ने सिंध प्रांत में रविवार को एक लड़की को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में लड़की ने भोजन में जहर मिला दिया, जिससे उसके परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई। लड़की ने यह कदम उसकी पसंद के अनुसार शादी न करने के कारण उठाया। लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता सहित परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया कि जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में भारत संभाल सकता है हालात : लेबनान
पश्चिम एशिया में आशांति के बीच लेबनान ने कहा कि भारत हालात को संभालने में बेहद अहम भूमिका अदा कर सकता है। भारत में लेबनान के राजदूत डॉ रैबी नर्श ने ऐसे समय में यह उम्मीद जताई है जबकि लेबनान इस्राइली हमले का सामना कर रहा है और क्षेत्र में भारी तनाव है।

लेबनानी राजदूत ने किसी का नाम लिए बिना कहा, हमने भारत सरकार में अपने दोस्त से इस्राइली सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया है, ताकि संघर्ष समाप्त हो। हमने उनसे कहा, हम इस्राइल से अच्छे संबंध चाहते हैं और यह संघर्ष खत्म करना चाहते हैं। रैबी नर्श ने यह भी कहा कि भारत जल्द ही लेबनान में चिकित्सा व मानवीय मदद भेजेगा। उन्होंने कहा, लेबनान में हालात बेहद खराब हैं और उनकी सरकार 2006 में पारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव को लागू करने के लिए तैयार है, जिसके मुताबिक इस्राइल व हिजबुल्ला में शत्रुता खत्म की जा सकती है। शुक्रवार को ईरान के राजदूत ने भी कहा था, भारत इस्राइल को मनाकर गाजा में हमले रुकवा सकता है।

विज्ञापन

सहयोग बढ़ाने जर्मनी जाएंगे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी रविवार से जर्मनी का दौरा करेंगे। इसका उद्देश्य सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है। मंत्रालय ने कहा, यह यात्रा व्यापार के मौके पैदा करने एवं भारत व दुनिया में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार में तेजी के लिए भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करेगी। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान जोशी 7 से 8 अक्तूबर तक हैम्बर्ग सस्टेनेबिलिटी कान्फ्रेंस में भाग लेंगे।

गाजा मस्जिद पर इस्राइली हवाई हमला, कई लोगों की मौत
इस्राइल ने मध्य गाजा पट्टी में दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के पास एक मस्जिद पर हवाई हमला किया। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई। अल-अक्सा अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार सुबह बताया कि इस्राइली हवाई हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। 

पेशावर में आतंकी मुठभेड़ में छह सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक उच्च अधिकारी सहित छह सैनिक मारे गए हैं। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पीनवाम क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें ‘छह ख्वारिज’ भी मारे गए हैं। ‘भीषण गोलीबारी’ में अभियान का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल 43 वर्षीय मुहम्मद अली शौकत व 5 अन्य सैनिक मारे गए। हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली है।

बांग्लादेश सेना प्रमुख बोले-हिंदुओं को देंगे पूर्ण सुरक्षा
बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने शनिवार को हिंदू समुदाय को दुर्गा पूजा से पहले सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है। ढाका में ढाकेश्वरी मंदिर में दुर्गा पूजा समारोह के लिए सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने पहुंचे जमान ने सभी हिंदुओं को शुभकामनाएं दीं। जमान ने मेट्रोपॉलिटन पूजा समिति व बांग्लादेश पूजा समारोह परिषद के अध्यक्ष सहित प्रमुख हितधारकों संग चर्चा की। उन्होंने कहा, अंतरिम सरकार के निर्देशों के अनुसार पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए देश भर के जिलों में सेना तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed