फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria Nepal UN latest news in hindi

World: अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति मेटा गिरफ्तार; पाकिस्तान में तीन साल होगा मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल

Mon, 21 Oct 2024 04:11 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 21 Oct 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria Nepal UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति इलिर मेटा (55) को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अल्बानिया की वामपंथी फ्रीडम पार्टी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उसके नेता को राजधानी तिराना में राष्ट्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। पार्टी के महासचिव टेडी ब्लूशी ने इसे आपराधिक धरपकड़ करार दिया है। अब तक अभियोजन पक्ष की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। मेटा अल्बानिया के पिछले राष्ट्रपति थे। वे 2017-2022 तक पद पर रहे। वर्षों पहले अमेरिका में हुई अवैध लामबंदी के लिए उनकी जांच की जा रही थी। मेटा कम्युनिस्ट अल्बानिया में प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री समेत कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल को तीन साल तक सीमित किया
पाकिस्तान ने सोमवार को एक नया कानून लागू किया है, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) का कार्यकाल तीन साल तक के लिए सीमित कर दिया गया है। साथ सुप्रीम कोर्ट के तीन वरिष्ठ जजों में से शीर्ष जज की नियुक्ति के लिए एक विशेष आयोग भी बनाया गया है। यह कदम पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की ओर से जारी विरोध के बीच उठाया गया है। खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को संविधान (26वां संशोधन) अधिनियम 2024 पर हस्ताक्षर किए, जिसे संसद के दोनों सदनों सीनेट और नेशनल असेंबली द्वारा पारित किया गया था। 26 संविधान संशोधन के कानून बनने के साथ ही सरकार अब जस्टिस मसूद अली शाह को मौजूदा सीजेपी काजी फैज ईसा का उत्तराधिकारी बनने से रोक सकती है, जो 25 अक्तूबर को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन दिन और हिरासत में रहेंगे पूर्व नेपाली डिप्टी PM लामिछाने
नेपाल की एक जिला अदालत ने रविवार को सूर्यदर्शन सहकारी समितियों से संबंधित धन के दुरुपयोग मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री रबी लामिछाने (50) को 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। वह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने काठमांडो के वनस्थली में उनकी पार्टी के मुख्य कार्यालय से उन्हें गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए उन्हें पोखरा ले जाया जा गया है।

कास्की जिला न्यायालय के न्यायाधीश नवराज दहल की एकल पीठ ने पुलिस को पोखरा स्थित सूर्यदर्शन सहकारी समितियों के धन के दुरुपयोग के आरोप में लामिछाने को हिरासत में रखने की अनुमति दी। पूर्व गृहमंत्री अभी तीन दिन और पुलिस हिरासत में रहेंगे क्योंकि वह पहले ही तीन दिन हिरासत में बिता चुके हैं। उन पर सहकारी समितियों के 135 करोड़ रुपये के दुरुपयोग का आरोप है। संकटग्रस्त सहकारी समितियों की जांच के लिए एक संसदीय विशेष जांच समिति का गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि लामिछाने सूर्यदर्शन और गोरखा मीडिया नेटवर्क सहित विभिन्न सहकारी समितियों के धन का दुरुपयोग करने में शामिल थे। उस दौरान वे मीडिया कंपनी के प्रबंध निदेशक थे। रिपोर्ट में सहकारी धोखाधड़ी में उनकी भूमिका के लिए कई अन्य लोगों को भी जिम्मेदार ठहराया गया है।

यूक्रेन ने रूस पर किए 110 ड्रोन हमले
रूस के उत्तरी क्षेत्र में यूक्रेन ने 100 से अधिक ड्रोन हमले किए। हालांकि, रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने सभी का पता लगाकर नष्ट कर दिया। उधर, यूक्रेनी शहर क्रीवी रीह में बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 17 लोग घायल हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी क्षेत्र पर कीव की तरफ से रातभर किए गए 110 ड्रोन हमलों को विफल कर दिया गया। इस बीच, यूक्रेन ने भी 31 रूसी ड्रोन को नष्ट करने का दावा किया है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए UAE के समकक्ष शेख मोहम्मद बिन
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित विशेष रात्रिभोज में भाग लिया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मित्रतापूर्ण बातचीत की। शेख मोहम्मद ने पुतिन को यूएई और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने के उनके निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। रूस और उसके लोगों की समृद्धि जारी रहने की कामना की। 

इसके बदले में, पुतिन ने यूएई के राष्ट्रपति की यात्रा का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और उन्हें रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाने में उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति आज आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को पहुंचे। उनके आगमन पर वनुकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें यूएई और रूस के राष्ट्रगान बजाए गए और एक सम्मान गार्ड उनका स्वागत करने के लिए तैयार था।

World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria Nepal UN latest news in hindi
टाइम्स स्क्वायर पर कार्यक्रम में भारतवंशियों का दिखा उल्लास - फोटो : एजेंसी/अमर उजाला

अमेरिका में दिखने लगी दिवाली की उमंग
दीपावली में अभी 10 दिन शेष हैं, लेकिन अमेरिका में दीपों के इस त्योहार की खुमारी छाने लगी है। न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित एक समारोह में भारतवंशियों व समर्थकों की भीड़ उमड़ी। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, भारतीय-अमेरिकी समुदाय तथा अमेरिकी दोस्तों के दिवाली समारोह में महावाणिज्य दूत बी. श्रीकांत प्रधान समेत अन्य भारतीय राजनयिक व प्रवासी भारतीय शामिल हुए।

कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया के चुनावों में पहली बार 12 पंजाबी बने विधायक
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांतीय चुनावों में पंजाबी मूल के 12 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पिछली बार 9 पंजाबी इस चुनाव में जीते थे। यह जीत उस समय आई है जब भारत व कनाडा के रिश्तों में खटास बढ़ रही है। ब्रिटिश कोलंबिया इलाके में पंजाबी मूल के काफी क्षेत्र हैं जिसमें वैंकुवर, सरीं, एबसफोर्ड, डेल्टा, विक्टोरिया, जहां पर पंजाबियों की संख्या काफी अधिक है। एनडीपी और कंजर्वेटिव पार्टी के बीच कांटे की टक्कर रही। एनडीपी ने 46 और कंजर्वेटिव ने 45 सीटों पर जीत दर्ज की।

ऑनलाइन याचिका का समर्थन करने वाले किसी एक शख्स को रोज 10 लाख डॉलर देंगे मस्क
अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने अमेरिकी संविधान का समर्थन करने वाली अपनी ऑनलाइन याचिका का समर्थन करने वाले किसी एक व्यक्ति को 10 लाख डॉलर का इनाम देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव तक रोजाना किसी एक व्यक्ति को 10 लाख डॉलर का इनाम देंगे। मस्क रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।

चुनाव की तारीख घोषित न करने पर बीएनपी ने अंतरिम सरकार की आलोचना की
बांग्लादेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने चुनाव की तारीख न घोषित करने के लिए अंतरिम सरकार की आलोचना की। रिजवी ने कहा कि सरकार चुनाव की तारीख न घोषित करके देश को गतिरोध की ओर ले जा रही है। उन्होंने सुधारों के पूरा होने की निश्चित तारीख के बिना बात करने के लिए अंतरिम सरकार की आलोचना की। पबना के बेरा उपजिला में एक रैली को संबोधित करते हुए रिजवी ने कहा, 'आप अंतरिम सरकार के तहत सुधारों की बात कर रहे हैं, लेकिन आपमें से प्रत्येक चुनाव की तारीख के बारे में अलग-अलग बयान दे रहे हैं। आप अपने सुधारों के पूरा होने की तारीख निश्चित नहीं कर रहे हैं।'

दक्षिण कोरियाई आर्थिक प्रतिनिधिमंडल ने यूएई का दौरा किया
एक दक्षिण कोरियाई आर्थिक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जिसमें 50 प्रमुख निवेशक, व्यवसायी नेता, और अर्थशास्त्री शामिल थे। इस प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी शेख इंजीनियर सलेम बिन सुल्तान बिन सक्र अल कासिमी ने की, जो यूएई के नागरिक उड्डयन विभाग के अध्यक्ष और रस अल खैमाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक मंडल के अध्यक्ष भी हैं। इस मुलाकात में दक्षिण कोरिया और यूएई के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों पर चर्चा हुई। शेख सलेम बिन सुल्तान अल कासिमी ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहा है, जो दोनों राष्ट्रों के साझा लक्ष्यों के अनुरूप है। इस बैठक में आर्थिक सहयोग बढ़ाने, व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने, दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यावसायिक एकीकरण के अवसरों की खोज पर चर्चा हुई। इसके अलावा, रस अल खैमाह में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने और समर्थन करने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और प्रोत्साहनों का लाभ उठाने पर भी जोर दिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान ने की सिंगापुर के पीएम से मुलाकात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्कूली शिक्षा और अनुसंधान में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने को लेकर चर्चा के लिए सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग से मुलाकात की। चर्चा तीन प्रमुख स्तंभ- प्रतिभा, संसाधन और बाजार के माध्यम से साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी। 


 

 

कोलंबिया में COP16 का उद्घाटन 
संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन कॉप16 का सोमवार को कोलंबिया में उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कुन्मिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे की प्रगित का मूल्यांकन करना, आदिवासी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देना, संसाधन जुटाने की रणनीति को अंतिम रूप देना आदि है। सम्मेलन में करीब 200 देशों के पर्यावरण से जुड़े नेताओं की भागीदारी हो रही है, जिसमें भारत भी शामिल है। सम्मेलन का एक प्रमुख लक्ष्य 2030 तक विश्व की भूमि और महासागरों के कम से कम 30 फीसदी हिस्से को संरक्षित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed