फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria India UN latest news in hindi

World Updates: मच्छर काटने से अमेरिका में एक व्यक्ति की मौत; ट्रैफिक के विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Thu, 17 Oct 2024 09:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 09:22 AM IST
विज्ञापन
World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Algeria India UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अमेरिका में एक लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो लोग सवार थे। व्हिडबे आइलैंड नेवल एयर स्टेशन के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन का ईए-18जी ग्रोलर जेट मंगलवार दोपहर करीब 3:23 बजे माउंट रेनियर के पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक दल को खोजने के लिए व्हिडबे आइलैंड से खोज दल रवाना हो चुका है। इसमें अमेरिकी नौसेना का एमएच-60एस हेलिकॉप्टर भी शामिल है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड विवि के चांसलर की दौड़ में तीन भारतवंशी
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने नए चांसलर चुने जाने की दौड़ में बुधवार को 38 फाइनलिस्टों की घोषणा की। इस सूची में भारतीय मूल के उम्मीदवार तो शामिल हैं लेकिन पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बाहर रखा गया है। बर्क शायर में ब्रैकनेल फॉरेस्ट के पहले भारतवंशी मेयर अंकुर शिव भंडारी, अंतरराष्ट्रीय उद्यमिता के प्रोफेसर निरपाल सिंह पॉल भंगल और चिकित्सा पेशेवर प्रतीक तरवाडी शिक्षाविदों, राजनेताओं, परोपकारियों और उद्यमियों के साथ आमने-सामने होंगे। पूर्व कंजर्वेटिव पार्टी नेता लॉर्ड विलियम हेग और पूर्व लेबर राजनेता लॉर्ड पीटर मैंडेलसन चयनित वरिष्ठ राजनेताओं में से हैं, जबकि चयन प्रक्रिया के बाद इमरान खान को अयोग्य माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना प्रमुख की जापान में शहीदों को श्रद्धांजलि, रक्षा संबंध बढ़ाने पर वार्ता
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान जापान आत्मरक्षा बल के शहीदों की याद में बने इचिगाया स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। सेना प्रमुख ने स्मारक पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और बाद में जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल यासुनोरी मोरीशिता, संयुक्त सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल योशीहिदे योशिदा और अन्य वरिष्ठ सैन्य नेताओं के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। चर्चा के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच सैन्य संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के प्रति आपसी प्रतिबद्धता जताई। इसके बाद सेनाध्यक्ष ने राष्ट्रीय रक्षा अध्ययन संस्थान और इचिगया संग्रहालय का दौरा किया तथा ग्राउंड सिस्टम, अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी और रसद एजेंसी के महानिदेशक के साथ बातचीत की। दोनों सैन्य अधिकारियों ने जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रक्षा सहयोग और आदान-प्रदान पर बातचीत की।

विज्ञापन

बांग्लादेश में हाईकोर्टों के जजों पर लगी रोक
बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 12 हाईकोर्ट के जजों को किसी भी प्रकार की न्यायिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सैयद रेफात अहमद ने यह निर्णय तब लिया, जब बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी छात्रों ने हाईकोर्ट परिसर को घेर लिया और अवामी लीग समर्थक फासीवादी जजों को हटाने  की मांग की। 12 हाईकोर्ट जजों बेंच आवंटित नहीं की जाएंगी।

ऑस्ट्रेलियाई विवि में मित्तर उप-कुलपति
भारतीय मूल की प्रोफेसर नीना मित्तर चार्ल्स स्टर्ट विश्वविद्यालय में एसोसिएट उप-कुलपति (वैश्विक अनुसंधान) के रूप में शामिल हुई हैं। प्रो. मित्तर ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर की और सीमाहीन नवाचार के लिए वैश्विक अनुसंधान साझेदारी को आगे बढ़ाने पर उत्सुकता जताई। 

अमेरिका में पिछले हफ्ते उस व्यक्ति की मौत हो गई, जो बीते पांच वर्षों से मच्छर जनित वायरस के संक्रमण से जूझ रहा था। पांच साल पहले अपने घर के आंगन में ही इस व्यक्ति को मच्छर ने काटा था। मच्छर के काटने से व्यक्ति को एक दुर्लभ बीमारी ईस्टर्न इक्विन एनसिफलाइटिस (ईईई) हो गई। संक्रमित मच्छर के काटने से यह बीमारी होती है। इस बीमारी से संक्रमित 30 प्रतिशत लोगों की मौत हो जाती है। इस बीमारी में संक्रमित व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, उल्टी, डायरिया, दौरे पड़ने और थकान और स्वभाव में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमण से मरने वाले व्यक्ति की पहचान रिचर्ड पावुल्सकी के रूप में हुई है, जो कनेक्टिकट का निवासी था। यह बीमारी पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाती है और कई बार संक्रमित व्यक्ति को दिमागी समस्या भी हो जाती है। रिचर्ड को जब पहली बार संक्रमण हुआ तो उसे माइग्रेन और उल्टी की समस्या हुई और फिर समय के साथ यह संक्रमण बढ़ता गया। 
 

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य में रोड रेज की घटना में एक 75 वर्षीय व्यक्ति ने 40 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, टेरेल यूजीन गिडेन्स नामक व्यक्ति ने 40 साल के जेफ्री माइकल गुइडा को उस वक्त गोली मार दी, जब दोनों के बीच सड़क पर ट्रैफिक के दौरान विवाद हुआ था। गिडेन्स ने गुइडा की कार पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि घटना के वक्त गुइडा की कार में उसके तीन बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि इस घटना में बच्चों को चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी टेरेल यूजीन गिडेन्स को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

पाकिस्तान: कल देशव्यापी प्रदर्शन करेगी इमरान खान की पार्टी

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की राजनीतिक समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी और प्रस्तावित सांविधानिक संशोधनों के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। पार्टी ने अपने सभी क्षेत्रीय और स्थानीय संगठनों को निर्देश दिया है कि वे शुक्रवार की नमाज के बाद जिला मुख्यालयों पर शांति प्रदर्शन करें। पीटीआई ने कहा कि वह सरकार के संविधान में बदलाव करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ एकजुट है। इस बीच, पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी की बेटी मेहर बानो कुरैशी ने एक्स पर कहा कि उनकी भाभी जैन कुरैशी को नकाबपोश लोग जबरदस्ती उनके घर से उठाकर ले गए हैं। जैन कुरैशी विधायक हैं।  

नेपाल: प्रमुख सियासी दलों ने शांति प्रक्रिया के नतीजों के लिए खोज समिति के गठन पर जताई सहमति

नेपाल के तीन प्रमुख सियासी दलों सत्तारूढ़ नेकपा (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी), नेपाली कांग्रेस और मुख्य विपक्षी नेकपा (माओवादी केंद्र) ने गुरुवार को एक बैठक में शांति प्रक्रिया के परिणामों के लिए खोज समिति के गठन पर सहमति जताई। यह एक दशक लंबे चले नागरिक संघर्ष के बाद की स्थितियों का समाधान करने के लिए एक प्रक्रिया है। बैठक प्रधानमंत्री और नेकपा-यूएमएल के प्रमुख के.पी.शर्मा ओली के आधिकारिक निवास पर हुई। इस बैठक में ओली के अलावा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा, नेकपा-माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड और गृह मंत्री रमेश लेखक मौजूद थे।  

रॉयल एयर फोर्स ने बम धमकी के बाद एयर इंडिया विमान को रोकने के लिए फाइटर जेट भेजा

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने एयर इंडिया के एक विमान को रोकने के लिए टाइफून फाइटर भेजा। एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद यह विमान बाद में लंदन में सुरक्षित उतरा। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि यह बम की धमकी मुंबई से लंदन जा रहे एयर इंडिया की उड़ान को मिली थी। आरएएफ के प्रवक्ता ने कहा, हम पुष्टि करते हैं कि आरएएफ के टाइफून फाइटर जेट कोनिंग्सबी को आज दोपहर एक नागरिक विमान की जांच के लिए भेजा गया।  जांच के बाद विमान को अपने मूल गंतव्य की ओर जाने की अनुमति दी गई, जिसे एटीसी द्वारा निर्देशित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed