फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates us uk russia china pakistan afghanistan australia middle east countries and international news

Updates: पाकिस्तान में PTI ने चुनाव आयोग से की प्रमाण पत्र की मांग; अफगानिस्तान में ऑनलाइन मनी एक्सचेंज पर रोक

Tue, 09 Apr 2024 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Apr 2024 03:05 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से अपने पार्टी के चुनाव का प्रमाण पत्र की मांग की है। पीटीआई नेता बैरिस्टर गौहर अली खान के अनुसार, एक महीने पहले हुए आंतरिक चुनाव का प्रमाणपत्र लेने के लिए सोमवार को वे ईसीपी मुख्यालय गए।

विज्ञापन
World Updates us uk russia china pakistan afghanistan australia middle east countries and international news
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से अपने पार्टी के चुनाव का प्रमाण पत्र की मांग की है। पीटीआई नेता बैरिस्टर गौहर अली खान के अनुसार, एक महीने पहले हुए आंतरिक चुनाव का प्रमाणपत्र लेने के लिए सोमवार को वे ईसीपी मुख्यालय गए।

विज्ञापन


पीटीआई नेता ने प्रमाणपत्र में देरी को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन पार्टियों को प्रमाणपत्र दिया गया, जिनका चुनाव उनकी पार्टी के बाद हुआ था। गौहर अली खान ने आगे कहा कि पार्टी के इस आंतरिक चुनाव में किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं उठाई गई थी, लेकिन मतदान के एक महीने बाद भी ईसीपी द्वारा प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। बता दें कि पीटीआई ने तीन मार्च को आंतरिक चुनाव आयोजित किया था, जिसमें बैरिस्टर गौहर अली खान निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए। 

विज्ञापन

अफगानिस्तान में ऑनलाइन मनी एक्सचेंज पर रोक

World Updates us uk russia china pakistan afghanistan australia middle east countries and international news
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई

खराब अर्थव्यवस्था से जूझ रहे अफगानिस्तान में ऑनलाइन मनी एक्सचेंज को अवैध घोषित किया गया है। दरअसल, तालिबान के नियंत्रण वाले केंद्रीय बैंक ने घोषणा की कि उसने ऑनलाइन मनी एक्सचेंज गतिविधियों के लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं की है। बैंक ने बताया कि किसी भी कंपनी या व्यक्ति को ऑनलाइन मनी एक्सचेंज में शामिल होने का लाइसेंस नहीं  मिला है। 

बैंक ने एक अलर्ट जारी करते हुए लोगों और व्यवसायों को ऑनलाइन मनी एक्सचेंज में लेन-देन न करने की सलाह दी है। इससे पहले भी तालिबान के नियंत्रण वाले केंद्रीय बैंक ने अफगानिस्तान में विदेशी मुद्राओं के साथ ऑनलाइन व्यापार को अवैध घोषित किया था। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा नियंत्रण वापस लेने के बाद के बाद कई लोग इंटरनेट व्यापार की ओर रुख कर रहे हैं और डिजिटल मुद्राएं जमा कर रहे हैं।

सिंगापुर में नकली IED को नष्ट करने में नकाम भारतीय व्यक्ति पर लगा आरोप

सिंगापुर में एक 46 वर्षीय भारतीय मूल के सुरक्षा अधिकारी पर एक सरकारी को अधिकारी को सिमुलेशन अभ्यास में इस्तेमाल किए गए नकली आईईडी को निष्क्रिय करने के बारे में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है। इस वजह से क्षेत्र में दहशत का महौल बन गया था। 

पांच जनवरी को दुरेंद्रन विकनेश वेंकटरमन को सिमुलेशन अभ्यास में इस्तेमाल किए गए नकली आईईडी को निष्क्रिय करने का काम दिया गया था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे और बाद में आईईडी को सार्वजनिक स्थान पर पाया गया। 

इस स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को पुलिस संसाधनों को तैनात करने के लिए मजबूर होना पड़ा। नकली आईईडी की पुष्टि से पहले कम से कम 100 लोगों को परिसर में प्रवेश करने से रोकना पड़ा। जब अधिकारियों ने वेंकटरमन से इस मामले से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने अधिकारियों से कहा कि आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। 

फिलहाल इस मामले को 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। सिंगापुर में किसी लोक सेवक को गलत जानकारी देने का दोषी पाया जाता है, तो उसे छह महीने तक की जेल और 5,000 सिंगापुरी डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है।

पाकिस्तान के उच्चायोग ने जारी किए वीजा
पाकिस्तानी उच्चायोग ने बैसाखी के मौके पर 13-22 अप्रैल तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्समव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 2,843 वीजा जारी किए हैं। 

जयशंकर और  बेल्जियम की शीर्ष राजनयिक के बीच बातचीत
विदेश मंत्री एस जयशंकर और बेल्जियम की शीर्ष राजनयिक थियोडोरा जेंट्जिस ने मंगलवार को भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच आर्थिक व राजनीतिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा की। जयशंकर ने बेल्जियम के विदेश मंत्रालय की महासचिव के साथ सेमीकंडक्टर्स और हरित विकास पर भी चर्चा की। 

दोनों नेताओं ने भारत, बेल्जियम और ईयू के बीच आर्थिक व सियासी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने हीरा उद्योग की चिंताओं पर भी चर्चा की। इसके अलावा दोनों मंत्रियों ने सेमीकंडक्टर्स और हरित विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। 

श्रीलंका: 19 मछुआरों को वापस भारत भेजा गया
भारतीय उच्चायोग ने  जानकारी दी कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को वापस भारत भेज दिया गया। एक हफ्ते पहले भी इतनी ही संख्या में मछुआरों को उनके देश भेज दिया गया था। उच्चायोग ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 19 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस भेज दिया गया है और वे चेन्नई जा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed