फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan bangladesh middle east international news

Updates: रूस में यूक्रेन के हमले में 15 की मौत; मुरली पिल्लई बनेंगे सिंगापुर के कानून एवं परिवहन राज्य मंत्री

Mon, 13 May 2024 10:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 13 May 2024 10:10 PM IST
सार

आपात मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी सूचना में बताया गया कि घटनास्थल से दो बच्चे समेत 12 लोगों को बचाया गया है। इससे पहले 12 मई को बेलगोरोड और उसके उपनगरों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों की तरफ से गोलीबारी की गई थी। 

विज्ञापन
World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan bangladesh middle east international news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

रूस के दक्षिण-पश्चिम शहर बेलगोरोड में सोमवार को एक दस मंजिला रिहायशी इमारत ढहने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, यूकेन की तरफ से किए गए हमले के कारण इमारत ढह गई। मलवे से सभी 15 शवों को बरामद कर लिया गया है। इससे पहले 12 मई को बेलगोरोड और उसके उपनगरों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों की तरफ से गोलीबारी की गई थी। 
विज्ञापन


आपात मामलों के मंत्रालय की तरफ से जारी सूचना में बताया गया कि घटनास्थल से दो बच्चे समेत 12 लोगों को बचाया गया है। बेलगोरोड के गवर्नर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें ढही हुई इमारत में एक बड़ा छेद दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

 

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

भारतीय मूल के नेता सिंगापुर में बनेंगे मंत्री
भारतीय मूल के मुरली पिल्लई सिंगापुर सरकार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं। सोमवार को इसकी घोषणा की गई। इसमें कहा गया कि नए प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की नई कैबिनेट में पिल्लई कानून एवं परिवहन राज्य मंत्री का जिम्मा संभालेंगे। पिल्लई 1 जुलाई को मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

इसके अलावा, भारतीय नेताओं में डॉ. विवियन बालाकृष्णन विदेश मामलों के मंत्री रहेंगे, के. शनमुगम गृह मामलों और कानून मंत्री के रूप में रहेंगे। वहीं, इंद्राणी राजा प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री रहेंगी।

 

 

  •  
विज्ञापन

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री उपेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली मौजूदा कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।
  •  
विज्ञापन

पाकिस्तान में राजनीतिक ताकतों के बीच बातचीत का आह्वान 
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी और आतंकवाद जैसे मुद्दों को हल करने के लिए राजनीतिक ताकतों के बीच बातचीत का आह्वान किया है। पूर्व विदेश मंत्री ने ‘भुट्टो संदर्भ और इतिहास’ विषय पर एक सेमिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से परेशान हैं। इनके अलावा, आतंकवाद भी देश और लोगों के लिए एक मुद्दा है। अगर राजनेता एक-दूसरे से बात नहीं करेंगे तो इन मुद्दों को कैसे हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जो लोग सुलह नहीं चाहते। 

ब्रिटेन में तीन लोगों पर हॉन्गकॉन्ग की खुफिया विभाग की मदद करने का आरोप
ब्रिटेन में तीन लोगों पर हॉन्गकॉन्ग खुफिया सेवा की सहायता करने और विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाया गया है। तीनों को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में हिरासत में पेश किया जाएगा। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि हांगकांग की जांच रूस से जुड़े किसी अलग मामले से संबंधित नहीं है। जांच के तहत, 11 लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 27 के तहत हिरासत में लिया गया था।

मेट्स काउंटर टेररिज्म कमांड के प्रमुख कमांडर डोमिनिक मर्फी ने कहा कि आरोप लगाए गए हैं। जांच जारी है। मैं आग्रह करता हूं लोग मामले में अटकलें या टिप्पणी न करें। तीनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया है। 

इन तीन व्यक्तियों पर लगाए गए आरोप…
  • स्टेन्स-अपॉन-थेम्स के ची लेउंग वाई (38) 
  • मेडेनहेड के मैथ्यू ट्रिकेट (37)
  • हैकनी के चुंग बिउ यूएन (63)

रूस ने यूक्रेन के चार और गांवों पर किया कब्जा
रूस ने उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के चार और गांवों पर कब्जा कर लिया। रूस ने एक दिन पहले ही पांच यूक्रेनी गांवों पर कब्जा किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रूस का रक्षा मंत्रालय अब नौ यूक्रेनी गांवों पर नियंत्रण का दावा कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed