फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan bangladesh middle east countries news

Update: भारत ने केन्या भेजी राहत सामग्री, ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला की हत्या; चीनी जेल से रिहा होंगी झान

Tue, 14 May 2024 10:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 14 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan bangladesh middle east countries news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने केन्या में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री भेजने को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 40 टन दवाओं, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य उपकरणों से युक्त एचएडीआर सामग्री का दूसरा हिस्सा केन्या के लिए रवाना हो गया है। भारत एक एतिहासिक साझेदारी के लिए खड़ा है।" 
विज्ञापन


केन्या को भेजी खेप में दवाएं सहित आवश्यक सामान
भारत ने केन्या के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामाग्री की एक खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि खेप में आपातकालीन चिकित्सा उपाय- आवश्यक दवाएं, सर्जिकल उपभोग्य वस्तुएं और चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। जल शोधन गोलियाँ, ब्लीचिंग पाउडर और कीटाणुनाशक तरल को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से, केन्या में पदस्थ भारतीय उच्चायुक्त ने बाढ़ प्रभावित केन्याई लोगों के लिए भारत की दूसरी मानवीय सहायता खेप केन्या के मंत्रिमंडल के सचिव मर्सी वानजाउ को सौंपी।

लंदन में भारतवंशी महिला के हत्यारे को कोर्ट ने हिरासत में भेजा
लंदन के उत्तर-पश्चिम इलाके के एक बस स्टॉप पर भारतीय मूल की महिला की हत्या के मामले में 22 साल के एक व्यक्ति को हिरासत में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक अनीता मुखी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में चिकित्सा सचिव के रूप में अंशकालिक रूप से काम करती थीं। पिछले सप्ताह लंदन के एडगवेयर इलाके में बर्न्ट ओक ब्रॉडवे बस स्टॉप पर वह खड़ीं थीं। इस दौरान जलाल देबेला ने उनके सीने और गर्दन में चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में आज पेश किया गया। मामले की सुनवाई अब अगस्त में होगी। 

चीनी जेल से रिहा होने वाली हैं पत्रकार झान
कोविड- 19 के शुरुआती दिनों का दस्तावेजीकरण करने के लिए जेल में बंद चीनी नागरिक और पत्रकार झांग झान चार साल की सजा खत्म होने वाली है। वह रिहाई के करीब हैं। झान वकील से स्वतंत्र पत्रकार बनीं थीं। उन्होंने फरवरी 2020 में वुहान की यात्रा की। वहां उन्होंने महामारी के प्रति चीनी सरकार की प्रतिक्रिया का दस्तावेजीकरण किया था। स्वंतत्र रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जेल जाना पड़ा था।  

पाकिस्तान : पूर्व सैन्य तानाशाह का शव कब्र से निकाल फांसी दें

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में तीखी बहस के दौरान कहा कि संविधान निरस्त करने के लिए पूर्व सैन्य तानाशाह अयूब खान का शव कब्र से निकालकर फांसी पर लटका दिया जाए। यह टिप्पणी अयूब खान के पोते की प्रेसवार्ता के खिलाफ की गई। 

साल के अंत में ओस्लो में होगा भारत-नार्डिक शिखर सम्मेलन

अगला भारत-नार्डिक शिखर सम्मेलन वर्ष के अंत में नार्वे की राजधानी ओस्लो में होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले नई दिल्ली में 11वें भारत-नॉर्वे विदेश कार्यालय परामर्श में दोनों पक्षों ने संबंधों के विस्तार पर चर्चा की। 

नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे भारत-अमेरिका के संबंध : गार्सेटी

भारत में अमेरिका के राजूदत एरिक गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका व भारत के संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। भारत में काम करते हुए एक वर्ष पूरे होने पर गार्सेटी ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, भारत में रहते हुए मैंने महसूस किया है मैं एक जीवंत संस्कृति में गोता लगा रहा हूं। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से हर पल अनोखा रहा है। भारत के लोगों की गर्म जोशी ने दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed