फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US UK Australia Russia China Pakistan Italy afghanistan middle east international news in hindi

World Updates: मानव तस्करी के आरोप में चार भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार, क्या जो बाइडन करा रहे पार्किंसंस का इलाज?

Tue, 09 Jul 2024 08:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Jul 2024 08:04 AM IST
सार

अमेरिका के व्हाइट हाउस में पिछले आठ महीनों में दो बार पार्किंसंस विशेषज्ञ को देखा गया। इसे लेकर सोमवार को अधिकारियों और मीडिया के बीच बहस हो गई। टेक्सास में मानव तस्करी के आरोप में चार भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
World Updates US UK Australia Russia China Pakistan Italy afghanistan middle east international news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मानव तस्करी के आरोप में चार भारतीय-अमेरिकी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमेरिका के टेक्सास राज्य में मानव तस्करी का रैकेट चलाने के आरोप में चार भारतीय-अमेरिकी को गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक महिला समेत चार भारतीय-अमेरिकियों पर एक घर से मानव श्रम तस्करी की योजना चलाने का आरोप लगा है। इस मामले में एक समाचार पोर्टल ने बताया कि प्रिंसटन पुलिस विभाग ने एक जांच रिपोर्ट जारी की। जिसके बाद घर के अंदर 15 महिलाओं के मानव श्रम तस्करी की कथित शिकार पाए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मार्च महीने में गिरफ्तार किए गए चंदन दासिरेड्डी, द्वारका गुंडा, संतोष कटकोरी, और अनिल माले पर अब मानव तस्करी का आरोप लगाया गया है, जो एक दूसरे दर्जे का अपराध है। वहीं इस मामले में और अधिक गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

व्हाइट हाउस में पार्किंसंस विशेषज्ञ की एंट्री पर विवाद
अमेरिका के व्हाइट हाउस में पार्किंसंस विशेषज्ञ की एंट्री को लेकर विवाद छिड़ गया। इसे लेकर सोमवार को मीडिया और व्हाइट हाउस के अधिकारियों के बीच बहस हो गई। दरअसल, पिछले आठ महीनों में आठ बार पार्किंसंस विशेषज्ञ डॉ केविन कैनार्ड को व्हाइट हाउस का दौरा करते हुए देखा गया। यहां तक की मेहमानों के आने का रिकॉर्ड रखने वाले किताब में भी उनका नाम दर्ज है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर जब व्हाइट हाउट के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे से जब सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी। 

कैरिन जीन-पियरे ने कहा, "मैं यहां इस बात से थोड़ा नाराज हूं कि प्रेस कॉर्प्स के साथ जानकारी कैसे साझा की गई।" व्हाइट हाउट में मेहमानों के आने का रिकॉर्ड रखने वाले किताब में पार्किंसंस विशेषज्ञ डॉ केविन कैनार्ड की एंट्री देखी गई है। उन्होंने आठ महीने में आठ बार व्हाइट हाउस का दौरा किया। रिपोर्टर्स यह जानना चाहते हैं कि क्या पार्किंसंस विशेषज्ञ राष्ट्रपति जो बाइडन को देखने आते हैं? 

जीन-पियरे ने कहा, "इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप मुझपर कितना जोर दे रहे हैं। आप भले ही मुझपर गुस्सा कर लें, लेकिन मैं किसी के भी नाम की पुष्टि नहीं करूंगी। इससे फर्क नहीं पड़ता कि उस इंसान का नाम लॉग में दर्ज है। मैं यहां कुछ नहीं करने वाली हूं। जो मैं आपको यहां बताना चाहती हूं, वह यह है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी शारीरिक जांच के लिए एक न्यूरोलॉजिस्ट को तीन बार दिखा चुके हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं किसी का भी नाम नहीं बताऊंगी। उस व्यक्ति के गोपनीयता के रूप में मैं किसी के नाम की पुष्टि नहीं करूंगी।" उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन ने तीन बार एक न्यूरोलॉजिस्ट से दिखाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed