फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World updates us uk australia russia china pakistan afghanistan middle east international news in hindi

World Updates: दक्षिणी फिलीपींस में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके; पाकिस्तान में ISIS कमांडर सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 07:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 03 Aug 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
World updates us uk australia russia china pakistan afghanistan middle east international news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
दक्षिणी फिलीपींस में शनिवार तड़के 6.8 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। स्थानीय भूकंप विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि फिलीपींस में नियमित रूप से भूकंप आते रहते हैं। 
विज्ञापन

वायनाड में भूस्खलन पर भूटान के पीएम ने संवेदना व्यक्त की

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन की घटनाओं पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे ने भारत के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदना पीड़ितों और उनके परिवारवालों के साथ है। भूटान के पीएम के अलावा अन्य नेताओं ने भी वायनाड भूस्खलन पर दुख जताया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने भी भारत के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत में ईरान के राजदूत ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। बता दें कि वायनाड में हुए भूस्खलन के कारण अबतक करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 96 पुरुष, 85 महिलाएं और 29 बच्चे शामिल हैं। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने मिस्र के समकक्ष से की फोन पर बात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने मिस्र के समकक्ष से फोन पर बात की। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, मिस्र के नए विदेश मंत्री बद्र अब्देलट्टी से बात करके खुशी हुई। मैंने कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में तीन आतंकवादी गिरफ्तार
पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में आईएसआईएस के एक कमांडर सहित तीन कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पंजाब पुलिस कए आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा, खुफिया सूचना के आधार पर फैसलाबाद, झेलम और चकवाल शहरों में चलाए गए अभियान के दौरान आईएसआएस के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। सीटीडी ने कहा कि आईएसआएस का एक कमांर अब्दुल वहाब भी गिरफ्तार आतंकवादियों में शामिल है। आईएसआईएस के दो अन्य आतंकवादियों की पहचान सैफुल्ला और खुर्रम अब्बास के रूप में की गई है। बयान के मुताबिक, संदिग्धों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों को आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

पाकिस्तान: बलूच प्रदर्शनकारियों का धरना जारी
बलूच प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को भी बलूचिस्तान प्रांत के विभिन्न इलाकों में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। बलूच यकजेहती समिति ने लोगों के अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ 28 जुलाई को तटीय शहर ग्वादर और बलूचिस्तान के अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।  

बलूच राष्ट्रवादी पाकिस्तान सरकार पर प्रांत के खनिज संसाधनों की चोरी का आरोप लगाते हैं। हालांकि, अधिकारी यह कहते हुए उन आरोपों को खारिज कर देते हैं कि बलूच आतंकवादियों को पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए विदेशी तत्वों से समर्थन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed