Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Have to take care of our geniuses says Trump bats for Jensen Huang amidst Chinese spy scandal

'हमें अपनी प्रतिभाओं का ख्याल रखना होगा': एनवीडिया विवाद पर बोले ट्रंप, जेनसन हुआंग के समर्थन और क्या कहा?

Thu, 19 Nov 2026 09:20 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, शेनझेन, चीन
एएनआई, शेनझेन, चीन Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 19 Nov 2026 09:20 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जासूसी विवाद में घिरे एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपनी प्रतिभाओं का ख्याल रखना चाहिए। एलन मस्क ने भी हुआंग की तुलना माइकल जॉर्डन से की। हालांकि, एनवीडिया बोर्ड ने उनकी वापसी की संभावना खारिज कर दी है।

विज्ञापन
Have to take care of our geniuses says Trump bats for Jensen Huang amidst Chinese spy scandal
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के लिए जासूसी के विवाद में घिरे एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग का समर्थन किया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को अपने प्रतिभाशाली लोगों का ख्याल रखना चाहिए। राष्ट्रपति का यह समर्थन ऐसे समय में आया है, जब एनवीडिया का बोर्ड हुआंग की कंपनी में वापसी की संभावनाओं को खारिज कर चुका है।
विज्ञापन


ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, 'हमें अपने प्रतिभाशाली लोगों का ख्याल रखना होगा। वैसे भी हमारे पास ऐसे लोग ज्यादा नहीं हैं। जब हमारे पास जेनसन जैसे प्रतिभाशाली लोग हों, तो हम यह नहीं कह सकते कि उन्होंने ऐसा किया या वैसा किया। हमें उनका ख्याल रखना होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने एलन मस्क की काफी मदद की थी। उस समय मस्क काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। ट्रंप ने कहा, 'आज मस्क रॉकेट लॉन्च कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस उतार रहे हैं। हाल ही में जो हुआ, उसे किसी ने पहले नहीं देखा था। उनका रॉकेट वापस आकर सुरक्षित तरीके से उतरता है और इससे अरबों डॉलर की बचत होती है। यही भविष्य का रास्ता है। मैंने अपने पहले कार्यकाल में एलन की काफी मदद की थी। बहुत से लोग यह नहीं जानते। शायद आज हमारे पास एलन मस्क भी नहीं होते। हमें अपने प्रतिभाशाली लोगों का ख्याल रखना होगा, क्योंकि ऐसे लोग बहुत ज्यादा नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क ने भी किया हुआंग का समर्थन
ट्रंप का यह बयान स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के उस सार्वजनिक समर्थन के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भी जेनसन हुआंग का पक्ष लिया था। मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स के 'डीलबुक समिट' में हुआंग को एनवीडिया से बाहर करने की तुलना शिकागो बुल्स की ओर से बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी माइकल जॉर्डन को जीत के सिलसिले के बीच टीम से बाहर करने से की।

मस्क ने कहा, 'आप मुझे ऐसा व्यक्ति नहीं पाएंगे, जो सार्वजनिक रूप से कुछ और कहे और निजी तौर पर कुछ और। जेनसन मेरे पुराने दोस्त हैं। मैं उनकी तुलना माइकल जॉर्डन से करूंगा। किसी टीम के लिए उनका महत्व अपने चरम पर जॉर्डन जैसा है। जरा सोचिए, अगर आप शिकागो बुल्स हैं और सीजन के बीच में लगातार जीत के दौर के दौरान माइकल जॉर्डन को टीम से बाहर कर देते हैं, तो क्या यह समझदारी भरा फैसला होगा? मुझे ऐसा नहीं लगता।'

एनवीडिया बोर्ड ने वापसी की संभावना की खारिज
हालांकि, विवादों में घिरे पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग के लिए एनवीडिया के दरवाजे फिलहाल बंद होते दिखाई दे रहे हैं। कंपनी के बोर्ड ने उनकी दोबारा नियुक्ति की संभावना को खारिज कर दिया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विपक्ष के नेता हकीम जेफ्रीज जैसे सांसदों ने भी बोर्ड के इस रुख का समर्थन किया है।


हुआंग ने एक दिसंबर को प्रतिनिधि सभा की तीन समितियों के सामने गवाही देने पर सहमति जताई है। यह गवाही एलिस हुआंग के साथ उनके कथित संबंधों और पूर्व मेगास्पीड कार्यकारी के तौर पर उनकी भूमिका तथा उन पर लगे चीनी जासूस होने के आरोपों को लेकर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed