फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: UK PM Sunak confirms new law to exonerate Post Office scandal victims

World Updates: डाकघर घोटाले के पीड़ितों के लिए सुनक लाएंगे नया कानून; श्रीलंका में नया आतंकवाद विरोधी बिल पेश

Wed, 10 Jan 2024 10:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/ कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/ कोलंबो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 10 Jan 2024 10:32 PM IST
सार

ब्रिटेन में डाकघर घोटाले में कई ब्रिटिश भारतीयों सहित सैकड़ों शाखा प्रबंधकों को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है। ऐसे लोगों को दोषमुक्त करने और मुआवजा देने के लिए सुनक सरकार नया कानून लाने की तैयारी में है। वहीं, दूसरी ओर श्रीलंका की संसद में नया आतंकवाद विरोधी बिल पेश किया गया। पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...

विज्ञापन
World Updates: UK PM Sunak confirms new law to exonerate Post Office scandal victims
दुनिया की अहम खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाकघर घोटाले में कई ब्रिटिश भारतीयों सहित सैकड़ों शाखा प्रबंधकों को गलत तरीके से दोषी ठहराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच, ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने इस मामले में चोरी और धोखाधड़ी के गलत आरोपियों को दोषमुक्त करने के लिए एक नया कानून लाने की योजना की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गलत तरीके से दोषी ठहराए गए लोगों को एक मुआवजा भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन


हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रश्नकाल के दौरान सुनक ने कहा कि जल्दी ही नया प्राथमिक कानून लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने समुदायों के लोगों के लिए कड़ी मेहनत की। बिना किसी गलती के उनका जीवन और उनकी प्रतिष्ठा नष्ट हो गई। ऐसे में पीड़ितों को न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए।इस मामले में सर वेन विलियम्स की जांच महत्वपूर्ण काम कर रही है। इसके साथ ही और हमने 2,500 से अधिक पीड़ितों को मुआवजे के रूप में लगभग 150 मिलियन पाउंड का भुगतान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए नया प्राथमिक कानून पेश करेंगे कि होराइजन घोटाले के परिणामस्वरूप दोषी ठहराए गए लोगों को तेजी से दोषमुक्त किया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीलंकाई संसद में नए आतंकवाद विरोधी विधेयक का मसौदा पेश
श्रीलंका की संसद में न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे ने बुधवार को नए आतंकवाद विरोधी विधेयक का मसौदा पेश किया। द्वीप राष्ट्र में नया आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) 1979 के बहुप्रचारित आतंकवाद निरोधक अधिनियम (पीटीए) की जगह लेगा। इस  कानून को 1979 में तमिल अल्पसंख्यक आतंकवादी समूहों द्वारा अलगाववादी हिंसा के अभियान का मुकाबला करने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में लाया गया था।

पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में दो सैनिकों की मौत 
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाक सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस आईएसपीआर के अनुसार, प्रांत के लक्की मारवात जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए।

हूती विद्रोहियों ने किया नौकाओं पर ड्रोन हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार देर रात लाल सागर में नौकाओं को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, इन हमलों में फिलहाल किसी पोत के क्षतिग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं है। इस हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ब्रिटेन-अमेरिका की सेनाओं ने दक्षिणी लाल सागर में हूतियों द्वारा दागे गए 21 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह 19 नवंबर के बाद से लाल सागर में वाणिज्यिक शिपिंग लेन पर 26वां हूती हमला था।

डब्ल्यूएचओ में नियुक्ति के लिए डॉ. मूर्ति का नाम सीनेट में भेजा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका के प्रतिनिधि के रूप में काम करने के लिए एक बार फिर भारतीय-अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति को नामित किया है। मूर्ति (46) का नाम सीनेट को फिर से भेजा गया है क्योंकि इस पद पर नियुक्ति के लिए उनके नाम की पुष्टि अक्तूबर 2022 से सीनेट में लंबित थी।  

भारत से माफी मांगे मालदीव सरकार, बर्खास्त हों मंत्री: विपक्ष
मंत्रियों की बदजुबानी पर मालदीव में मुइज्जू सरकार घिरती जा रही है। विपक्षी नेताओं ने भारत से औपचारिक माफी मांगने और बदजुबान मंत्रियों को बर्खास्त करने को कहा है। विपक्षी सांसद मीकैल अहमद नसीम ने कहा, भारत से हमारे बहुत मजबूत व मूल्यवान रिश्ते हैं। मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख फैयाद इस्माइल ने कहा, तनाव खत्म करने के लिए मुइज्जू सरकार की तरफ से माफी की जरूरी है। तनाव का असर मालदीव के राजस्व से कहीं ज्यादा होगा।

बुजुर्ग ब्रिटिश सिख महिला की हत्या के आरोप में भारतीय मूल के ड्राइवर को जेल
इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में तेज गति से वाहन चलाते समय बुजुर्ग ब्रिटिश सिख महिला (81) को कुचलने वाले 26 वर्षीय भारतीय मूल के ड्राइवर को छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट ने अर्जुन दोसांझ पर आठ साल के लिए गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध भी लगाया है। नवंबर 2022 में कौर अपने स्थानीय गुरुद्वारे से घर वापस जा रही थीं जब यह घटना घटी। अदालत ने अपने फैसले में कहा, मेरी संवेदनाएं कौर के प्रियजनों के साथ हैं, जो उसकी मृत्यु से गहराई से प्रभावित हुए हैं। दोसांझ और उनके सह-अभियुक्त साथी जेसेक वियात्रोव्स्की (51) ने लापरवाही से गाड़ी चलाई जिसका खामियाजा एक परिवार को उठाना पड़ रहा है।

रूस के लिए लड़ने वाले एक और नेपाली नागरिक की यूक्रेन संघर्ष में मौत
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूसी सेना में कार्यरत एक नेपाली सैनिक की मौत हो गई है।  प्यूथन नगर पालिका के उप महापौर देवेन्द्र ब्रह्मा के अनुसार, प्यूथन नगर पालिका के सोनू सुनार दो सप्ताह पहले चल रहे युद्ध में लड़ते हुए मारे गए थे। बुधवार को मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई। यह उन नेपाली नागरिकों की 11वीं मौत है जो रूसी सेना के पक्ष में संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल थे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, 200 से ज्यादा नेपाली युवा रूसी सेना में शामिल हो गए थे। मंत्रालय ने नेपाली नागरिकों से विदेशी सेना में शामिल नहीं होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed