फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World News: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सितंबर में, आतंकवाद पर PM मोदी का सख्त संदेश, तिलमिलाया पाकिस्तान

Fri, 26 Jul 2024 09:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 21 सितंबर को होंगे। श्रीलंका के चुनाव आयोग ने इसका एलान किया है। ऐसी चर्चा थी कि श्रीलंका में राष्ट्रपति रानिल विक्रमासिंघे के कार्यकाल को विस्तार देने के लिए राष्ट्रपति चुनाव टाले जा सकते हैं। हालांकि अब श्रीलंका की सरकार ने आदेश जारी कर बताया है कि राष्ट्रपति चुनाव 21 सितंबर को होंगे और 15 अगस्त से नामांकन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


आतंकवाद पर पीएम मोदी के सख्त संदेश से तिलमिलाया पाकिस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त संदेश से तिलमिलाए पाकिस्तान ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से वह (भारत) कश्मीरी लोगों की आवाजों को दबा नहीं सकता। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लद्दाख के द्रास में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को खारिज करते हुए यह बयान दिया। दरअसल पीएम मोदी ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में तल्ख लहजे में कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद और छद्म युद्ध का उपयोग करके प्रासंगिक बने रहने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसे सभी आतंकी प्रयासों को पूरी ताकत से कुचल दिया जाएगा। इस पर पाकिस्तान तिलमिला गया है।

विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी में 26 ग्रामीणों की हत्या, घरों को जला डाला
दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के ईस्ट सेपिक प्रांत के कार्यवाहक प्रांतीय पुलिस कमांडर जेम्स बाउगेन ने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प’ को बताया कि पापुआ न्यू गिनी के दूरदराज के गांव में बेहद ही खौफनाक ढंग से 16 बच्चों समेत 26 लोगों को मार डाला गया। बाउगेन ने कहा, घटना बहुत भयावह थी, जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि वहां बच्चे, पुरुष व महिलाओं की लाशें पड़ी थीं। इन्हें 30 युवकों के एक समूह ने मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेस में भारत समर्थित विधेयक पेश
अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबियो ने गुरुवार को कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया। इसका मकसद प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भारत का सहयोग करने के लिए कानूनी प्रावधान तैयार करना है। अगर यह कानून की शक्ल में आता है तो अमेरिका भारत को जापान, इस्राइल, कोरिया और नाटो सहयोगियों के समान दर्जा देगा। इसमें भारत की क्षेत्रीय अखंडता को भी अक्षुण्ण रखने का प्रस्ताव है। सीनेटर रुबियो ने प्रस्ताव किया है कि अगर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आतंकवाद प्रायोजित करते पाया जाता है तो उसे मिलने वाली सुरक्षा सहायता को तत्काल रोका जाएगा। रुबियो ने कहा, कम्युनिस्ट चीन भारत-प्रशांत क्षेत्र में अपने क्षेत्र का आक्रामक तरीके से विस्तार कर रहा है। वह हमारे क्षेत्रीय भागीदारों की संप्रभुता और स्वायत्तता को बाधित करने की फिराक में है। ऐसी दुर्भावनापूर्ण चालों के खिलाफ अमेरिका मजबूती से मुकाबला करेगा।

UN की एजेंसी भारत में अल्पसंख्यकों पर चिंतित
अमेरिकी विदेश विभाग के बाद अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति ने भारत में अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए चिंता जताई है। जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी ने अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ भेदभाव के अलावा देश के कुछ जिलों में आतंकवाद विरोधी कानून के बहुत ज्यादा इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया है। अपने हालिया सत्र में एजेंसी ने भारत के अलावा क्रोएशिया, होंडुरास, मालदीव, माल्टा, सूरीनाम और सीरिया के बारे में अपने निष्कर्ष परिणामों को सामने रखा। इन निष्कर्षों में समिति की मुख्य चिंता और सिफारिशें नागरिक व राजनीतिक अधिकारों के बारे में अंतरराष्ट्रीय संधियों को लागू करने से संबंधित थीं। भारत के बारे में एजेंसी का आरोप है यहां मुस्लिम, ईसाई और सिखों के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और एलजीबीटीआई लोगों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव होता है।

अधर में है वैध अप्रवासियों के बच्चों का भविष्य, बड़ी संख्या में भारतीय
अमेरिका में वैध अप्रवासियों के बच्चों का भविष्य अधर में है। काफी बड़ी संख्या में ये भारतीय अमेरिकी बच्चे अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आए थे, लेकिन अब खतरा इस बात का है कि उन्हें उस देश में वापस भेजा जा सकता है जहां वे किसी को नहीं जानते। ऐसा इसलिए क्योंकि वे 21 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वयस्क हो जाएंगे। वैध अप्रवासियों के इन बच्चों की अनुमानित संख्या लगभग 2,50,000 है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इस विधायी गतिरोध के लिए रिपब्लिकन खेमे को दोषी ठहराया। 'व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, 'मैंने सीनेट से आए द्विदलीय समझौते के बारे में बात की। जहां हमने तथाकथित प्रलेखित ड्रीमर्स की मदद करने के लिए एक प्रक्रिया पर बातचीत की। दुख की बात है कि रिपब्लिकन ने इसे दो बार खारिज कर दिया। पिछले महीने सीनेट न्यायपालिका उपसमिति के अध्यक्ष सीनेटर एलेक्स पैडीला और प्रतिनिधि डेबोरा रॉस के नेतृत्व में 43 सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने राष्ट्रपति बाइडन से 2,50,000 से अधिक डॉक्यूमेंटेड ड्रीमर्स - दीर्घकालिक वीजा धारकों के बच्चों - की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया था। इस समूह ने कहा था कि बड़ी संथ्या में इन बच्चों को स्व-निर्वासन के लिए मजबूर होना पड़ता है।

श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख रहेंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी
श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख और लिट्टे के सफाए के लिए सैन्य अभियान के सूत्रधार फील्ड मार्शल सरथ फोंसेका (73) ने औपचारिक रूप से आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने भ्रष्टाचार को खत्म करने तथा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का संकल्प जताया। देश में राष्ट्रपति चुनाव 17 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच होगा। चुनाव की तारीख शुक्रवार को घोषित की जाएगी। 

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर विरोध प्रदर्शन, 140 उड़ानें रोकीं 
जर्मनी के सबसे व्यस्ततम फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर जलवायु कार्यकर्ताओं के रनवे के पास प्रदर्शन करने के बाद उड़ानों को रोकना पड़ा है। जलवायु कार्यकर्ता हवाई अड्डा परिसर में जमीन पर लेट गए। यहां 140 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। छह प्रदर्शनकारियों ने हवाईअड्डा बाड़ में छेद करके अंदर घुसे पैदल, साइकल से रनवे की तरफ बढ़ गए।

भारत से छुड़ाए गए 28 बंधुआ मजदूर: नेपाल सरकार
नेपाल सरकार ने भारत में बंधुआ मजदूर के तौर पर काम कर रहे 28 नेपाली पुरुषों को छुड़ाया है। देश के महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसकी एक टीम ने भारतीय गैर सरकारी संगठन 'कीन इंडिया' की मदद से शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से 24 से 60 आयु के बीच के पुरुषों को बचाया। उन्होंने जोखिम भरी परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्हें पांच महीने पहले सड़क निर्माण कार्य में आकर्षक वेतन पर नौकरी दिलाने के बहाने कश्मीर ले जाया गया था। यह घटना तब सामने आई जब सर्लाही की एक सामाजिक कार्यकर्ता सरोज रे को दो नेपाली मजदूरों से स्थिति के बारे में पता चला, जो वहां से भागने में कामयाब रहे थे। इसके बाद सरोज ने विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में नेपाली दूतावास और कीन इंडिया को सूचित किया।  
 

चीन: सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की योजना से जनता में आक्रोश
तेजी से बढ़ती उम्रदराज आबादी की समस्या से निपटने के लिए कामकाजी लोगों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने की चीन सरकार की योजना ने जनता में नाराजगी की लहर पैदा कर दी है। मौजूदा नियमों के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में पुरुष कामकाजी लोगों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष है। जबकि महिला कर्मचारियों के लिए उनके व्यवसाय के आधार पर 50 या 55 वर्ष की आयु सीमा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed