फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates: बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश असफल; रूस में बड़ा ट्रेन हादसा

Fri, 28 Jun 2024 03:08 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:08 PM IST
विज्ञापन
World Updates: Russia, Ukraine, US, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

बोलीविया में बढ़ती कीमतों, डॉलर और ईंधर की कमी के साथ ही 2025 के चुनावों से पहले आर्से और पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के बीच झगड़े को लेकर एंडयिन राष्ट्र में तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकारियों ने मीडिया के सामने हथकड़ी लगाए बंदियों की परेड कराई। साथ ही असफल तख्तापलट के बाद 17 गिरफ्तारियां कीं। इससे आर्थिक संकट में फंसे बोलीविया में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख जुआन जोस जुनिगा ने राजधानी ला पाज के केंद्र में सैनिकों और टैंकों को तैनाती की और एक दिन बाद राष्ट्रपति महल के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद दंगा पुलिस ने सरकारी इमारतों पर कड़ी निगरानी रखनी शुरू कर दी। इस दौरान जुनिगा ने कहा कि सशस्त्र बलों का इरादा लोकतंत्र का पुनर्गठन करना है। इसके तुरंत बाद, सैनिक और टैंक ऐतिहासिक प्लाजा मुरिलो चौराहे से वापस चले गए। जिसके बाद स्थानीय टेलीविजन ने जुनिगा की गिरफ्तारी की तस्वीरें प्रसारित कीं। इस दौरान नौसेना प्रमुख जुआन अर्नेज साल्वाडोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


दोनों की गिरफ्तारी के बाद आंतरिक मंत्री एडुआर्डो डेल कैस्टिलो ने तख्तापलट की कोशिश के सिलसिले में सक्रिय और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों और नागरिकों सहित कुल 17 गिरफ्तारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अन्य संदिग्धों की अभी भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में इस्राइल का प्रतिनिधित्व करना बड़ा सम्मान : नाओर गिलोन

भारत में इस्राइली राजदूत के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा कर चुके नाओर गिलोन ने कहा कि भारत में इस्राइल का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा सम्मान है। दूतावास ने बुधवार को उनके सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया गया।
गिलोन के साथ ही मिशन के उप प्रमुख ओहद नकाश कायनर और राजनीतिक सलाहकार हैगर स्पिरो-ताल का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है। तीनों के लिए आयोजित विदाई समारोह में गिलोन ने कहा कि इस्राइल-भारत के संबंध अद्वितीय हैं। ये साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। भारत के लोगों ने जो गर्मजोशी और मित्रता का अनुभव दिया है, उसके लिए वह सदा आभारी रहेंगे। दोनों देशों ने मिलकर कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। लोगों के बीच भी एक अटूट बंधन बना है। मैं हमेशा भारत की विरासत और उसके लोगों के लिए दोस्ती, गर्मजोशी और सम्मान को संजो कर रखूंगा। दिल का एक हिस्सा हमेशा भारत में रहेगा।  

लेखिका अरुंधति रॉय को पेन पिंटर प्राइज पुरस्कार

बुकर विजेता लेखिका अरुंधति रॉय को दृढ़ता के साथ लेखन के लिए प्रतिष्ठित पेन पिंटर पुरस्कार, 2024 से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। 2009 में स्थापित यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की याद में दिया जाता है। रॉय ने कहा, मुझे पिंटर पुरस्कार स्वीकार करते हुए खुशी हो रही है।

रूस के कोमी में पटरी से उतरी ट्रेन, दो की मौत, 70 घायल

रूस के उत्तरी हिस्से कोमी क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति लापता है और करीब 70 लोग घायल हुए हैं। रूसी रेलवे ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात कोमी गणराज्य में 14 डिब्बों वाली ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन में कुल 232 यात्री सवार थे। 


 

कैसीनो में 34 करोड़ जीतते ही शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत

कई बार इंसान उम्मीद से ज्यादा खुशी भी सह नहीं पाता है। सिंगापुर के एक कैसीनो में एक व्यक्ति ने 40 लाख डॉलर (34 करोड़ रुपये) जीते। लेकिन, यह खुशी सह नहीं पाया और हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में घटना की तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन संक्षिप्त वीडियो में उस व्यक्ति को चारों ओर से घेरे हुए लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ घबराए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed